तुलसी विवाह के दिन करें ये काम, 
धर्म

तुलसी विवाह के दिन करें ये काम, धन आगमन के बनेंगे योग

तुलसी माता की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ऐसे में तुलसी विवाह के दिन कुछ उपाय करने से जातक को विशेष लाभ मिलता है, साथ ही साथ परिवार में सुख समृद्धि बढ़ती है।

सीमा कुमारी

Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस साल तुलसी विवाह 13 नवंबर, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। तुलसी विवाह के दिन से सभी मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में इस दिन का महत्व हिन्दू धर्म में बढ़ जाता है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु संग सुख-समृद्धि की देवी तुलसी माता की पूजा की जाती है। इसके साथ ही, तुलसी विवाह भी किया जाता है।

धार्मिक मत है कि तुलसी माता की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ऐसे में तुलसी विवाह के दिन कुछ उपाय करने से जातक को विशेष लाभ मिलता है, साथ ही साथ परिवार में सुख समृद्धि बढ़ती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में -

तुलसी विवाह के दिन करें ये उपाय-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप धन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो तुलसी विवाह के दिन भगवान विष्णु व माता तुलसी का पूजन करें। कहते है, इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए और इस दूध में तुलसी दल जरूर मिलाएं। ऐसा करने से पैसों से जुड़ी परेशानी दूर होती है।

यदि आपका दांपत्य जीवन या लव लाइफ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं, प्रेम और आपसी समझ की कमी है तो ऐसे में आप तुलसी विवाह के दिन अपने पार्टनर के साथ तुलसी माता और शालिग्राम की विधि विधान से पूजा करें और तुलसी मंगलाष्टक का पाठ करें।

इस उपाय से आपका रिश्ता और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आपके दांपत्य जीवन या लव लाइफ की समस्याएं दूर हो जाएंगी।

ज्योतिषियों के अनुसार, जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है। शादी होने में कोई न कोई समस्या आ जाती है, वे लोग तुलसी विवाह के दिन शालिग्राम और तुलसी के विवाह का आयोजन करें।

तुलसी माता को लाल चुनरी, चूड़ी, सिंदूर, बिंदी, लाल साड़ी जैसे सुहाग सामग्री अर्पित करें। पूजा के अगले दिन उन सामग्री को किसी सुहागन स्त्री को दान कर दें। इस उपाय को करने से विवाह के योग बनेंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और चाहकर भी छुटकारा नहीं मिल पा रहा तो तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पत्ते लें। उन्हें एक लाल रंग के कपड़े में बांधे और फिर अपने पर्स या तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होगी और धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी