-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- You Will Get The Blessings Of Chhathi Maiya Only After The Formal Completion Of Chhath Puja
छठ पूजा के विधिवत समापन से ही मिलेगी छठी मैया की कृपा, जानिए कैसे करें व्रत का पारण
- Written By: सीमा कुमारी
जो भी व्यक्ति छठ पूजा का व्रत रखता है उसे सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर को नहाय खाय से हुई थी अब इसका समापन 8 नवंबर 2024 ऊषाकाल सूर्य की उपासना के बाद होगा।

छठ पूजा के विधिवत समापन से ही मिलेगी छठी मैया की कृपा,
Chhath Puja 2024:सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्यौहार मुख्यतः सूर्य देव को समर्पित है। इस वर्ष छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर, मंगलवार से हो चुकी है जिसका समापन 8 नवंबर 2024- उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर किया जाएगा। छठ पूजा में सूर्य की उपासना का बड़ा महत्व है। इसके बिना छठ पूजा अधूरा माना जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि, जो भी व्यक्ति छठ पूजा का व्रत रखता है उसे सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर को नहाय खाय से हुई थी अब इसका समापन 8 नवंबर 2024 ऊषाकाल सूर्य की उपासना के बाद होगा। आइए जानते हैं छठ पूजा का व्रत पारण कैसे किया जाता है, क्या है विधि, मुहूर्त-
जानिए छठ पूजा 2024 व्रत पारण
सम्बंधित ख़बरें
NEET विवाद: बांसुरी स्वराज बोलीं- अराजकता का औजार नहीं, राष्ट्र निर्माता है देश का युवा
शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट में कबूला जुर्म; अब हो सकती है जेल
महाराष्ट्र में MSRTC संकट: 5,300 नई बसें और किराया बढ़ोतरी भी नहीं आई काम, जून में 91.18 करोड़ का घाटा
Thalapathy Vijay Jana Nayagan: ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी विजय की ‘जन नायकन’? एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई हलचल
8 नवंबर 2024 को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर होगा। इस दौरान व्रती सूर्य को अर्घ्य दें और उसके बाद ही व्रत खोलें।
इसे भी पढ़ें : छठ पूजा में सूप के उपयोग का है बड़ा महत्व, जानिए किस चीज़ से बनाया जाता है यह
छठ व्रत पारण की विधि
छठ का व्रत खोलते वक्त सबसे पहले पूजा में चढ़ाया प्रसाद जैसे ठेकुआ, मिठाई, ग्रहण करें। फिर कच्चा दूध पीएं। कहते हैं भोग खाने के बाद ही व्रत पूरा माना जाता है। व्रत पारण करने से पहले बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और छठी माता को अर्पित किया गया प्रसाद सभी को बांटना चाहिए।
छठ पूजा का व्रत खोलते समय ध्यान रखें कि आपको मसालेदार भोजन नहीं करना है। छठ व्रत के प्रभाव से जीवन में सुख-संपत्ति, सौभाग्य में वृद्धि होगी। छठ पूजा में व्रत का फल तभी मिलता है जब व्रत का पारण सही विधि से किया जाए।
क्या है छठ व्रत की महिमा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाभारत के समय यह व्रत द्रौपदी ने किया था। ऐसा उल्लेख मिलता है कि जब पांडव चौसर में अपनी धन-संपत्ति और राज पाठ दांव पर लगाकर हार गए थे तो इसी व्रत के प्रभाव से द्रौपदी ने राजपाठ पुन: प्राप्त किया था।
इसे भी पढ़ें : कैंसर से लड़ना सिखाता हैं ‘नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे’, आज इस खास दिन पर जानिए महत्व
इसके अलावा यह भी मान्यता है कि कुंती ने पुत्र प्राप्ति के लिए छठ व्रत किया था और भगवान सूर्य ने प्रसन्न होकर उनकी यह मनोकामना पूर्ण की थी। इस पुत्र का नाम कर्ण रखा, जो हर रोज पानी में खड़े होकर सूर्य देव की आराधना करते थे और छठ व्रत रखकर सूर्य देव को प्रसन्न किया था।
You will get the blessings of chhathi maiya only after the formal completion of chhath puja
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET विवाद: बांसुरी स्वराज बोलीं- अराजकता का औजार नहीं, राष्ट्र निर्माता है देश का युवा
Jul 22, 2026 | 02:29 PMशराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट में कबूला जुर्म; अब हो सकती है जेल
Jul 22, 2026 | 02:29 PMमहाराष्ट्र में MSRTC संकट: 5,300 नई बसें और किराया बढ़ोतरी भी नहीं आई काम, जून में 91.18 करोड़ का घाटा
Jul 22, 2026 | 02:26 PMThalapathy Vijay Jana Nayagan: ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी विजय की ‘जन नायकन’? एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई हलचल
Jul 22, 2026 | 02:16 PMMP विधानसभा में हंगामा: उमंग सिंघार ने उठाया दिल्ली में छात्रों की पिटाई का मामला, अध्यक्ष का चर्चा से इनकार
Jul 22, 2026 | 02:15 PMनासिक के डिंडोरी में केमिकल ड्रम फटने से भीषण विस्फोट: रासायनिक कंपनी में लगी आग, 2 कर्मचारी झुलसे!
Jul 22, 2026 | 02:15 PMBandhan Bank Share: बंधन बैंक के शेयरों में बड़ा भूचाल! 17% से ज्यादा टूटा स्टॉक; जानिए गिरावट की असली वजह
Jul 22, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM










