सावन शिवरात्रि की रात चुपके से करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

शिवरात्रि की रात बिना किसी को बताए कर लें ये उपाय,बनने लगेंगे धन आगमन के योग

Shivratri 2025 : सावन शिवरात्रि के दिन शिव जी पर जल अर्पित के अलावा रात में कुछ विशेष उपाय करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा से धन के भंडार कभी खाली नहीं होते है। आइए जानते है इन उपायों के बारे में-

सीमा कुमारी

Sawan Shivratri 2025 : हिंदू धर्म में सावन महीने में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि का अपना अलग ही महत्व है। जो आज पूरे देशभर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। इस शुभ तिथि पर श्रद्धालु व्रत रखते हैं और कांवड़िएं शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करके अपनी यात्रा को पूर्ण करते हैं।

कहते हैं कि इस दिन मात्र एक लोटा जल अर्पित करने से भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते है। इसके अलावा, इस दिन शिव जी पर जल अर्पित के अलावा रात में कुछ विशेष उपाय करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा से धन के भंडार कभी खाली नहीं होते है। आइए जानते है इन उपायों के बारे में-

सावन शिवरात्रि की रात चुपके से करें ये उपाय

  • आर्थिक तंगी से निजात

ज्योतिषयों के अनुसार, सावन शिवरात्रि के दिन आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए शिवलिंग पर चावल जरुर चढ़ाएं और ऊं दारिद्रय दुख दहनाय नम: शिवाय मंत्र का 11 माला जाप करें। ये उपाय रात को मन ही मन करना है। मान्यता है कि इस उपाय और मंत्र से धन आगमन का योग बनता है।

  • कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव

कई बार कुंडली में अशुभ ग्रहों के कारण जीवन में दुख और निराशा बनी रहती है। ऐसे में आज के दिन इन अशुभ ग्रहों का प्रभाव को कम करने के लिए रात में गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। ऊं शं शंकराय नम: मंत्र का जाप करें। संतान प्राप्ति के लिए भी ये उपाय कारगर है।

  • दांपत्य जीवन में तनाव

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए सावन शिवरात्रि की रात मां गौरी को 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इससे न सिर्फ वैवाहिक जीवन में सुख का आगमन होता है बल्कि विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव मिलते हैं।

  • संतान को लंबी आयु का वरदान

कहते हैं सावन शिवरात्रि पर एक बेलपत्र लें और उस पर चंदन से ऊं लिखकर इसे शिवलिंग पर चढ़ाएं। मान्यता है इससे पति, माता पिता और संतान को लंबी आयु का वरदान मिलता है।

  • रोग मुक्ति

रोग मुक्ति के लिए सावन शिवरात्रि बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष बताते है कि, रोग नाश के लिए और जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने के लिए सावन शिवरात्रि की रात में जागरण करते हुए जो भक्त महामृत्युंजय मंत्र का जप करता है उसकी सभी बाधाएं दूर हो जाती है।

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट