कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय 
धर्म

कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति, खुशहाली का होगा आगमन

कार्तिक महीने की पूर्णिमा हिन्दू श्रद्धालुओं के लिए बड़ा महत्व रखता है। इस शुभ अवसर पर भक्तगण श्री हरि विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करना बड़ा शुभ एवं पुण्यदायी कार्य माना गया है। दान-पुण्य करने से ना सिर्फ ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है, बल्कि घर में सुख-शांति और बरकत भी आती है।

सीमा कुमारी

Kartik Purnima 2024:​ कार्तिक महीने की पूर्णिमा हिन्दू श्रद्धालुओं के लिए बड़ा महत्व रखता है। इस शुभ अवसर पर भक्तगण श्री हरि विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करना बड़ा शुभ एवं पुण्यदायी कार्य माना गया है। दान-पुण्य करने से ना सिर्फ ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है, बल्कि घर में सुख-शांति और बरकत भी आती है।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय अपनाने से घर में कभी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में -

कार्तिक पूर्णिमा के दिन अवश्य अपनाएं ये उपाय

आम के पत्तों का तोरण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों से बनाया गया तोरण की जरूर बांधना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती हैं और जिस घर में मां लक्ष्मी का वास हो वहां कभी संबंधी समस्याएं नहीं होती। अगर आप चाहते है कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर परिवार में बनी रहें तो घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों से बनाया गया तोरण लगाना न भूलें।

दान का बड़ा महत्व

ज्योतिषयों की मानें तो, कार्तिक पूर्णिमा का दिन दान पुण्य के लिए शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन अन्न, वस्त्र व अन्य वस्तुओं का दान करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। यदि आप कार्तिक पूर्णिमा व्रत रख रहे हैं तो इस दिन दान करना न भूलें।

व्रत-उपवास

कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत रखने की भी एक विशेष परंपरा भी है और इस दिन व्रत करने से सूर्यलोक की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि इस दिन व्रती दिनभर व्रत करने के बाद रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलते हैं। व्रत के दौरान भगवान सत्यनारायण की कथा जरूर सुननी चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि एवं ऎश्वर्या की प्राप्ति होती है।

तुलसी पूजा का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजा का भी बड़ा महत्व होता है। कहा जाता है कि, कोई भी व्रत तुलसी पूजा के बिना अधूरा माना जाता है। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन भी तुलसी का पूजन किया जाता है।

दीपदान का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान की भी परंपरा है और इस दिन किसी पवित्र नदी या बहते पानी में दीपदान करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से मनुष्य को सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है और कर्ज से भी छुटकारा मिलता है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन