दिवाली के दिन करें तुलसी के ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

दिवाली के दिन कर लें तुलसी के ये उपाय, माता लक्ष्मी की कृपा से बनेंगे धन के योग!

Diwali Tulsi Ke Upay:हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दीवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ तुलसी पूजा का भी बड़ा महत्व है। जानिए तुलसी के जुड़े उपायों के बारे मे

सीमा कुमारी

Diwali Tulsi Ke Upay: 20 अक्टूबर, 2025 सोमवार को पांच दिवसीय का महापर्व दीपावली पूरे देशभर में मनाया जाएगा। हालांकि, इस बार पांच दिवसीय का पर्व छह दिवसीय होने वाला है। 18 अक्टूबर को दोपहर बाद से धनतेरस लग जाएगा और 19 तक रहेगा। इस साल दो दिन धनतेरस होने के कारण पांच नहीं छह दिन का दीपोत्सव मनाया जाएगा।

सनातन परंपरा एवं लोक मान्यता के अनुसार, इस दिन घरों में दीपक जलाए जाते हैं। साथ ही माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। मान्यता है कि, इससे जीवन में सुख-शांति रहती है और सुख-सौभाग्य बढ़ता है। साथ ही माता के आशीर्वाद से धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार, दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं, जिनका बहुत महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन तुलसी के उपाय करने से आर्थिक तंगी दूर होती है साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। ऐसे में आइए जानते हैं दिवाली के दिन तुलसी के जुड़े उपायों के बारे में-

दिवाली के दिन करें तुलसी के ये उपाय:

तुलसी के पास दीपक जलाएं

ज्योतिष एवं वास्तुशास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। साथ ही पौधे की परिक्रमा करनी चाहिए। कहा जाता है कि, ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा होती है, जिसके प्रभाव से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही, जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है।

तुलसी की पूजा

दिवाली के दिन तुलसी के पास दीपक जलाने के अलावा, तुलसी की पूजा करना भी बड़ा शुभ होता हैं। दिवाली के दिन सुबह स्नान करने के बाद तुलसी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही, इस दिन तुलसी माता को सुहाग की चीजें भी चढ़ानी चाहिए। फिर उन चीजों को किसी सुहागिन महिला को दान दे देना चाहिए। ऐसा करने से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। इसे भी पढ़ें- रमा एकादशी पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, भगवान भोलनाथ की कृपा रोग-दोष से मिलेगी मुक्ति  

तुलसी में गंगाजल

दिवाली के दिन जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर तुलसी को चढ़ाना चाहिए। साथ ही तुलसी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। कहते है इस उपाय को दिवाली के दिन करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। साथ ही, माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होते हैं।

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा