9 दिनों की भक्ति बेकार कर देंगी ये गलतियां (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

नवरात्रि में भूल से भी न करें ये गलतियां, निष्फल चली जाएगी आपकी पूजा!

Mistakes avoid:नवरात्रि के इन नौ दिनों में कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां होती हैं, जिनके कारण साधना और पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है। इन गलतियों से बचना हर भक्त के लिए जरूरी होता है।

सीमा कुमारी

Navratri 2025 Mistakes avoid: हिंदू धर्म में नवरात्रि का महापर्व बड़ा महत्व रखता है। यह महापर्व हिंदू श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी ही श्रद्धा और आस्था और भक्ति के साथ पूरे देश भर में मनाया जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले महापर्व में मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है।

ऐसा करने से भक्तों से माता रानी प्रसन्न होती है और भक्तों को सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। जैसा कि,आप जानते है कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुगण उपवास यानी व्रत रखते हैं, कलश स्थापना करते हैं और पूरे नौ दिन माता रानी की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

लेकिन शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के इन नौ दिनों में कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां होती हैं, जिनके कारण साधना और पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है। इन गलतियों से बचना हर भक्त के लिए जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि में किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

9 दिनों की भक्ति बेकार कर देंगी ये गलतियां:

न लें अधूरा संकल्प

शास्त्रों के मुताबिक, नवरात्रि के पहले दिन, कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों के व्रत का संकल्प लिया जाता है। अगर आप व्रत रख रहे हैं, तो संकल्प जरूर लें। बिना संकल्प के किया गया व्रत अधूरा माना जाता है।

अखंड ज्योति के नियम

अगर आपने घर में माता रानी के लिए अखंड ज्योति जलाई है, तो ध्यान रखें कि उसे नौ दिनों तक बुझने न दें। इसके अलावा, घर को अकेला न छोड़ें और घी या तेल खत्म होने से पहले ही उसमें और डाल दें।

तुलसी न चढ़ाएं

देवी दुर्गा की पूजा में कभी भी तुलसी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। अगर आप उन्हें तुलसी अर्पित करते हैं, तो इससे आपकी पूजा खंडित हो सकती है।

दुर्गा सप्तशती का पाठ

नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का बहुत महत्व है। पाठ करते समय इसका सही उच्चारण करें और बिना रुके इसका पूरा पाठ करें। अगर आप बीच में रुक जाते हैं, तो पाठ अधूरा माना जाता है।

प्रतिमा का सही स्थान

मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर को पूजा घर में सही स्थान पर रखें। उन्हें कभी भी जमीन पर या गंदी जगह पर न रखें।

क्या है व्रत और खान-पान से जुड़ी गलतियां:

सात्विक भोजन

नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन ही करना चाहिए। लहसुन, प्याज, मांसाहार और शराब का सेवन पूरी तरह से वर्जित है। व्रत नहीं भी रख रहे हों, तब भी इन चीजों से दूरी बना कर रखें।

व्रत के नियमों का पालन

अगर आप व्रत रख रहे हैं, तो फलों, कुट्टू का आटा, समा के चावल, और सेंधा नमक से बनी चीजें ही खाएं। सामान्य नमक का उपयोग न करें।

न करें चमड़े का इस्तेमाल

नौ दिनों तक चमड़े से बनी किसी भी चीज, जैसे बेल्ट, पर्स या जूते का इस्तेमाल करने से बचें।

नवरात्रि व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान:

साफ-सफाई रखें

नवरात्रि शुरू होने से पहले ही घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई कर लें। घर में गंदगी होने से नकारात्मकता आती है।

काले कपड़े न पहनें

नवरात्रि में काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। ये शोक का प्रतीक माने जाते हैं और पूजा के दौरान शुभ नहीं होते।

क्रोध और नकारात्मक विचार

इन नौ दिनों में अपने मन में क्रोध, ईर्ष्या, और नकारात्मक विचार न आने दें। मां की भक्ति में लीन रहें और मन को शांत रखें।

नाखून और बाल

व्रत के दौरान बाल और नाखून काटने से बचें। इसे अशुभ माना जाता है।

दिन में सोने से बचना

व्रत रखने वाले व्यक्ति को दिन में सोने से बचना चाहिए।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक