कुम्हारों की देव दीपावली  (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्म

Dev Diwali 2026: देव दीपावली पर काशी के कुम्हारों की चमकी किस्मत, 11 लाख दीपों के ऑर्डर ने चाक को दी रफ्तार

Dev Diwali Varanasi: काशी की देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक मिट्टी के दीयों के ऑर्डर से कुम्हारों को मिला रोजगार। जानें कैसे 160 इलेक्ट्रिक चाक और आधुनिक तकनीक से दीयों के उत्पादन और इससे आमदनी बढ़ी।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • काशी की देव दीपावली के लिए 11 लाख से अधिक मिट्टी के दीयों के ऑर्डर मिले।

  • वाराणसी और आसपास के कुम्हार परिवारों को रोजगार और आमदनी का बड़ा अवसर

  • नमो घाट पर KVIC की ओर से 160 कुम्हारों को आधुनिक इलेक्ट्रिक चाक वितरित

  • इलेक्ट्रिक चाक से कारीगरों की उत्पादन क्षमता में 6-7 गुना तक बढ़ोतरी हुई।

  • पहले जहां 50-60 दीये बनते थे, अब उतने समय में 300-400 डिजाइनर दीये तैयार

11 Lakh Diyas Orders On Dev Diwali: हमारे हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा और त्योहारों की धार्मिक मान्यता के साथ-साथ वैज्ञानिक कारण भी होते है। इतना ही नहीं सनातन धर्म के त्योहार आर्थिक लाभ के लिए भी बेहद महत्वपुर्ण माने जाते है।

काशी की देव दीपावली भी उन्हीं त्योहारों में से एक है। देव दीपावली सिर्फ गंगा घाटों पर लाखों दीप जलाने और अद्भुत रोशनी के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि यह मिट्टी के दीये बनाने वाले कुम्हारों के जीवन में भी खुशियों का उजाला लेकर आती है।

कार्तिक पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले इस भव्य आयोजन के लिए इस बार 11 लाख से अधिक मिट्टी के दीयों के ऑर्डर मिलने से वाराणसी और आसपास के ग्रामीण इलाकों के कुम्हार परिवारों को रोजगार का बड़ा अवसर मिला है।

खास बात यह है कि अब पारंपरिक कुम्हारी कला आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक चाक ने कारीगरों की मेहनत कम करने के साथ उनके उत्पादन और आमदनी में भी बड़ा बदलाव किया है।

सरकारी सहायता, आधुनिक उपकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल से काशी के कुम्हार अब सिर्फ अपनी पुश्तैनी कला को बचाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसे बड़े कारोबार में बदलने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।

देव दीपावली पर 11 लाख दीयों के ऑर्डर

देव दीपावली पर काशी के गंगा घाटों को लाखों मिट्टी के दीयों से रोशन किया जाता है। इस भव्य आयोजन के लिए 11 लाख से अधिक दीयों की मांग ने स्थानीय कुम्हारों के कारोबार को और ज्यादा बढ़ा दिया है। वाराणसी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी के दीये बनाने वाले परिवारों के लिए यह अवसर अतिरिक्त कमाई का जरिया बन गया है।

दीपावली के बाद देव दीपावली कुम्हार समुदाय के लिए रोजगार का एक और बड़ा मौका लेकर आया है। इस दौरान पारंपरिक दीयों के साथ डिजाइनर दीये और मिट्टी के दूसरे उत्पादों की भी मांग बढ़ती है। इससे कारीगरों को अपने हुनर का बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है।

160 कुम्हारों को मिले इलेक्ट्रिक चाक

कुम्हारों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने महत्वपूर्ण पहल की है। दीपावली से पहले नमो घाट पर आयोजित कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने 160 कुम्हारों को आधुनिक विद्युत चालित चाक वितरित किए है।

हाथ से चलने वाले चाक की जगह इलेक्ट्रिक मशीन

पारंपरिक तरीके से मिट्टी के बर्तन और दीये बनाने में कुम्हारों को काफी शारीरिक मेहनत करनी पड़ती थी। हाथ से चलने वाले चाक पर लगातार काम करना थकाऊ होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी परेशानी का कारण बनता है।

पारंपरिक चाक से काम करने में हाथ, कंधे और सीने में दर्द जैसी समस्याएं होती थीं। एक दिन में काम करने की क्षमता भी सीमित रहती थी। लेकिन इलेक्ट्रिक चाक मिलने के बाद कुम्हारों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है।

कुम्हारों का कहना है कि इलेक्ट्रिक चाक उनके लिए सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि परिवार की खुशहाली का जरिया है। अब परिवार के सदस्य मिलकर 10 से 12 घंटे तक आसानी से काम कर सकते हैं और बड़े ऑर्डर भी समय पर पूरे कर पाते हैं। नई मशीन से उनकी पारंपरिक कला को रफ्तार मिली है। अब पहले की तुलना में अधिक उत्पाद तैयार करना आसान हो गया है।

50-60 से बढ़कर 300-400 दीये बनाने की क्षमता

आधुनिक इलेक्ट्रिक चाक ने कुम्हारों की उत्पादन क्षमता को कई गुना बढ़ा दिया है। इलेक्ट्रिक चाक की मदद से उत्पादन क्षमता में 6 से 7 गुना तक बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां कारीगर एक निश्चित समय में 50 से 60 दीये ही बना पाते थे, वहीं अब उतने ही समय में 300 से 400 डिजाइनर दीये और अन्य मिट्टी के उत्पाद तैयार कर लेते हैं।

इस तकनीक से कुम्हारी कला से जुड़े लोगों की आमदनी में भी बड़ा बदलाव आया है। राजेश त्रिवेदी के अनुसार, कारीगरों की आय 4 से 5 गुना तक बढ़ी है। खासकर दीपावली और देव दीपावली जैसे त्योहारों पर डिजाइनर दीयों की मांग बढ़ने से उन्हें बेहतर मुनाफा मिल रहा है।

'वोकल फॉर लोकल' से कुम्हार बन रहे उद्यमी

मिट्टी के दीये भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। आधुनिक दौर में इलेक्ट्रिक लाइट और सजावटी झालरों का चलन बढ़ने के बावजूद पारंपरिक मिट्टी के दीयों की अपनी अलग पहचान है।

'वोकल फॉर लोकल' और 'खादी की दिवाली' जैसी पहलों से स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिल रहा है। देव दीपावली पर जलने वाला हर मिट्टी का दीया सिर्फ घाटों की सुंदरता नहीं बढ़ाता, बल्कि उसके पीछे किसी कुम्हार परिवार की मेहनत, उम्मीद और आजीविका भी जुड़ी होती है। ऐसे में काशी की देव दीपावली धार्मिक आस्था के साथ स्थानीय रोजगार और पारंपरिक कला को सशक्त बनाने का भी बड़ा अवसर बन रही है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे फंसाना

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे