छठ पूजा और देव दीपावली पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि,घाटों की स्वच्छता और रोशनी के इंतजाम के निर्देश

Inspects Ganga Ghat Festivals :प्रमुख पर्वों पर गंगा घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।
Mayor Ashok Kumar Tiwari inspects the ghats in preparation for major festivals.
प्रमुख पर्वों को लेकर घाटों का निरीक्षण करते महापौर अशोक कुमार तिवारी सोर्स : नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

Mayor Inspects Ganga Ghats Festivals : काशी में आगामी छठ पूजा और विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों प्रमुख पर्वों पर गंगा घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने अस्सी घाट से नाव पर सवार होकर गंगा के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने घाटों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि छठ पूजा और देव दीपावली काशी की धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े महत्वपूर्ण पर्व हैं। इन अवसरों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक गंगा घाटों पर पहुंचते हैं।

ऐसे में प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और जल पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Mayor Ashok Kumar Tiwari inspects the ghats in preparation for major festivals.
डाला छठ पर घर लौटने की जद्दोजहद; ट्रेनों में उमड़ी बेकाबू भीड़, शौचालयों तक में सफर करने को मजबूर यात्री

घाटों की सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष जोर

महापौर ने जलमार्ग से निरीक्षण करते हुए घाटों पर साफ-सफाई की स्थिति, सीढ़ियों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर जमा सिल्ट और कचरे को तत्काल हटाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

साथ ही क्षतिग्रस्त सीढ़ियों की समय रहते मरम्मत कराने और हाईमास्ट लाइटों तथा स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया।

Mayor Ashok Kumar Tiwari inspects the ghats in preparation for major festivals.
देव दीपावली पर वाराणसी के घाटों पर लाखों दीप क्यों जलाए जाते हैं? जानें इस परंपरा की पौराणिक कथा

अधिकारियों और पार्षदों को दिए आवश्यक निर्देश

महापौर ने कहा कि पर्वों के दौरान घाटों पर पर्याप्त रोशनी, स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करें।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता और संबंधित क्षेत्रों के पार्षद मौजूद रहे। पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं से महापौर को अवगत कराया।

महापौर ने सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि पर्वों से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि काशी आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक सुरक्षित एवं व्यवस्थित होकर पर्वों का आनंद ले सकें।