कॉकरोच (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Cockroach Spiritual Meaning: घर में घूम रहे हों कॉकरोच, तो हो जाएं सचेत, राहु-केतु से है इसका संबंध

Cockroach Spiritual Meaning In Vastu Shastra: घर में कॉकरोच का बार-बार दिखना कभी-कभी नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है। इसे राहु और केतु से जोड़ा जाता है, जो असंतुलन और मानसिक अशांति का प्रतीक है।

सीमा कुमारी

Vastu Signs Of Cockroach : किचन में कॉकरोच की समस्या बेहद कॉमन है। कॉकरोच न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं, बल्कि इससे कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में इसे सिर्फ एक सामान्य समस्या नहीं माना गया है।ज्योतिषयों के अनुसार, घर में बार-बार कॉकरोच का दिखना राहु, केतु और शनि के अशुभ प्रभावों की ओर इशारा कर सकता है। खासतौर पर जब लाख सफाई के बाद भी कॉकरोच खत्म न हों, तो इसे नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है।

कॉकरोच को राहु-केतु से क्यों जोड़ा जाता है?

ज्योतिष शास्त्र में कॉकरोच को राहु-केतु से जोड़ा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि,ज्योतिष शास्त्र में राहु को गंदगी, भ्रम और छिपी समस्याओं से जोड़ा जाता है, जबकि केतु मानसिक अशांति का कारक माना जाता है। इसी वजह से घर में अचानक ज्यादा कॉकरोच दिखना नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का संकेत माना जाता है।

घर में कॉकरोच रहने से क्या -क्या परेशानियां होती है?

धार्मिक एवं ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, लंबे समय तक घर में कॉकरोच रहने से घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। राहु और शनि के प्रभाव से इसे पारिवारिक तनाव, छोटी-छोटी बातों पर विवाद और आर्थिक परेशानियों से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इससे अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और मेहनत के बावजूद सफलता में रुकावट आ सकती है।

राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम करने के आसान उपाय

  • साफ-सफाई रखें

ज्योतिष-शास्त्र में राहु को गंदगी, भ्रम और नकारात्मक ऊर्जा का कारक माना जाता है।

  • कपूर और लौंग जलाएं

घर में सुबह-शाम कपूर और लौंग जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ऐसा माना जाता है कि इससे राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव कम होते है।

  • शनिवार को करें ये उपाय

शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि देव की पूजा करें। साथ ही जरूरतमंदों को काले तिल या उड़द दान करना भी शुभ माना गया है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें