चंद्र ग्रहण (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

कुंडली में चंद्रमा कमज़ोर हो और राहु, केतु या शनि का प्रभाव हो, तो चंद्र ग्रहण के दिन करें 5 चीजों का दान

Astrology Moon Remedies: यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो और राहु, केतु या शनि का प्रभाव हो, तो चंद्र ग्रहण के दिन 5 विशेष चीजों का दान करना बहुत फायदेमंद माना जाता है।

सीमा कुमारी

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस बार चंद्र ग्रहण 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही खास बताया जा रहा है। इस दिन दान और पूजा-पाठ करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान किए गए सही उपायों से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा मन और माता का कारक ग्रह है। इसलिए इस दिन किया गया दान मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और पारिवारिक सुख को बढ़ाता है।

चंद्र ग्रहण के दिन किन चीजों का दान करना शुभ

  • सफेद चीजों का करें दान

ज्योतिषयों के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दिन सफेद चीजों का दान करना शुभ बताया गया है। चंद्रमा का संबंध सफेद रंग से होता है, इसलिए चंद्र ग्रहण के दिन सफेद चीजों का दान बेहद शुभ माना जाता है। आप इन वस्तुओं का दान कर सकते हैं चावल, चीनी, दूध, दूध से बनी मिठाइयां और सफेद कपड़े। ऐसी मान्यता है कि इससे चंद्र दोष कम होता है, जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है और सुख-समृद्धि आती है।

  • अन्न का करें दान

अन्नदान को हिंदू धर्म में सबसे बड़ा दान बताया गया है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना या अनाज दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है।

  • दीप का करें दान

ऐसी मान्यता है कि, चंद्र ग्रहण के दिन पवित्र नदियों में दीपक जलाकर प्रवाहित करने से तो चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। इस बात का ध्यान रखें कि दीपक मिट्टी का ही हो। दीप दान करने से आपके जीवन में भी ज्ञान का प्रकाश फैलता है।

चंद्रग्रहण की रात को आप चंद्रमा का स्मरण करते हुए भी दीपक जला सकते हैं, ऐसा करने से भी चंद्र ग्रह के शुभ फल आपको मिलने लगते हैं।

  • चांदी या मोती का करें दान

कहते है, चंद्र ग्रहण के दौरान या बाद में पर चांदी या मोती का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। खासतौर पर जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो या उस पर राहु, केतु या शनि का प्रभाव हो, उन्हें यह दान विशेष लाभ देता है।

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली में आज से तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें, सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, मालिकों को भेजा नोटिस