क्यों है एकादशियों में 'कामदा एकादशी' विशेष, जानिए इस दिन अन्न दान और वस्त्र दान की महिमा

सनातन धर्म में कामदा एकादशी का खास महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है, तो आइए जानते हैं कि इस तिथि पर क्या दान करना चाहिए।
क्यों है एकादशियों में 'कामदा एकादशी' विशेष, जानिए इस दिन अन्न दान और वस्त्र दान की महिमा
कामदा एकादशी के दिन इन चीजों का दान बड़ा शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kamada Ekadashi 2025 Daan: आज यानी 8 अप्रैल, मंगलवार को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। सनातन धर्म में कामदा एकादशी का खास महत्व है। एकादशी की तिथि जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष में कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है, तो आइए जानते हैं कि इस तिथि पर क्या दान करना चाहिए।

कामदा एकादशी के दिन इन चीजों का दान बड़ा शुभ :

वस्त्र दान

कामदा एकादशी के दिन वस्त्रों का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन जरूरतमंदों एवं गरीबो को कपड़े, धोती, चादर आदि जरूरत के कपड़े दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और यश और सम्मान की प्राप्ति होती है।

जूते-चप्पल दान

कामदा एकादशी के दिन जूते-चप्पल का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे व्यक्ति को जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है और यात्राएं सुखद होती हैं।

अन्न दान

कामदा एकादशी के दिन अन्न दान भी बड़ा शुभ होता हैं। अनाज का दान सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन गेहूं, चावल, दालें आदि का दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और बरकत बनी रहती है। इसके साथ ही इस दिन भूखे को भोजन भी कराना चाहिए।

धन दान

कामदा एकादशी के दिन अपनी क्षमतानुसार के अनुसार धन का दान करना भी उत्तम माना जाता है। आप किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को आर्थिक सहायता कर सकते हैं या किसी धार्मिक काम में अपना योगदान दे सकते हैं।

जानिए क्या है कामदा एकादशी व्रत का धार्मिक महत्व

कामदा एकादशी का व्रत रखने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही इस व्रत को रखने से जाने-अनजाने में किए गए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

ऐसा भी माना जाता है कि इस व्रत को करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और उन्हें शांति मिलती है। इसलिए इस पावन व्रत को जरूर रखें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com