आचार्य चाणक्य (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Chanakya Niti : जीवनसाथी चुनने से पहले चाणक्य की ये 5 बातें जान लें, नहीं तो जिंदगीभर होगा पछतावा

Chanakya Niti For Marriage: आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवनसाथी का चयन जीवन के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक है। शादी से पहले कुछ विशेष गुणों और बातों पर ध्यान देना आवश्यक है।

सीमा कुमारी

Chanakya Niti Relationship Tips: आचार्य चाणक्य द्वारा लिखित चाणक्य नीति सूत्रों का एक संग्रह है। इसमें जीवन को सुखमय और सफल बनाने के लिए कई उपयोगी सुझाव दिए गए हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य भी जीवनसाथी के चयन को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं, जिनका पालन करने से वैवाहिक जीवन सफल बन सकता है। चाणक्य नीति के अनुसार जीवनसाथी चुनने से पहले कुछ बातों का ख्याल आपको रखना चाहिए। आज इसी के बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

जीवनसाथी चुनने से पहले किन 5 बातों का रखें ध्यान

  • किसी के दबाव में शादी न करें

चाणक्य नीति के अनुसार, जीवनसाथी का चुनाव कभी भी दबाव में आकर नहीं करना चाहिए और न ही ऐसे व्यक्ति से शादी करनी चाहिए जो किसी दबाव में आकर शादी कर रहा हो। इससे वैवाहिक जीवन में खुशी नहीं मिलती।

  • रीति रिवाज का रखें ध्यान

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि शादी करते समय अपने कुल परिवार और रीति रिवाज का ध्यान रखना जरूरी है। धर्म-कर्म में आस्था रखने वाले जीवनसाथी का चुनाव करना चाहिए, ताकि जीवन शांति और प्रेम से बीत सके।

  • स्वभाव को अच्छी तरह परखें

चाणक्य के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके स्वभाव से होती है। केवल सुंदरता या बाहरी व्यक्तित्व देखकर जीवनसाथी का चयन नहीं करना चाहिए। क्रोधी, झूठ बोलने वाले या स्वार्थी स्वभाव के लोगों के साथ वैवाहिक जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे लोगों से दूर रहने में ही भलाई है।

  • बहुत अधिक मीठी बातें करने वाला

अगर आपको जीवनसाथी के रूप में कोई ऐसा व्यक्ति मिल रहा है जो आवश्यकता से अधिक मीठी बातें करता है तो चाणक्य इसे अच्छा गुण नहीं मानते। ज्यादा मीठी बातें करने वाला व्यक्ति दरअसल चापलूसी कर रहा होता है, ऐसे लोगों के शब्द और इरादे दोनों अलग होते हैं इसलिए इनसे दूरी ही बनानी चाहिए।

  • जरूर करें धैर्य का आकलन

मुश्किल हालातों का सामना धैर्य के साथ ही किया जा सकता है। इसलिए अपने होने वाले जीवनसाथी में धैर्य का आकलन जरूर कर लें। साथ ही उसके बोलचाल का तरीका भी देखना जरूरी है।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते