शनिदेव से जुड़ी धार्मिक मान्यता (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्म

Shani Dosh: शनिवार को लोहा खरीदना शुभ है या अशुभ? जानिए शनिदेव से जुड़ी मान्यता और ज्योतिषियों की राय

Shani Dev Prabhav: ज्योतिषीय मान्यताओं में लोहे को शनिदेव से जुड़ी धातु माना गया है। शनिवार को लोहा खरीदना शुभ या अशुभ? जानें शनिदेव से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं, लोहा खरीदने के लिए ज्योतिषियों की राय।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • ज्योतिषीय मान्यताओं में लोहे को शनिदेव से जुड़ी धातु माना जाता है।

  • शनिवार को लोहा खरीदने से बचने की पारंपरिक सलाह दी जाती है।

  • रविवार और गुरुवार को लोहा खरीदने के लिए शुभ मानने वाली भी मान्यताएं प्रचलित हैं।

  • शनिवार को लोहा खरीदने को लेकर ज्योतिषियों के अलग-अलग मत हैं।

  • शनिवार को लोहा खरीदने से नुकसान होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Shaniwar Ko Loha Kharidne Se Kya Hota Hai: शनिवार को लोहा खरीदना शुभ माना जाता है या अशुभ? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में उठता है। खासकर शनिवार के दिन लोहे का सामान खरीदने से पहले लोग ज्योतिषीय मान्यताओं और धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखते हैं। मान्यता है कि लोहा शनिदेव की प्रिय धातु है और शनिवार का दिन भी उन्हें समर्पित होता है। इसी वजह से कई लोग इस दिन लोहा खरीदने से परहेज करते हैं। हालांकि, इस विषय में अलग-अलग ज्योतिषीय मत भी प्रचलित हैं।

लोहा खरीदने के लिए कौन सा दिन माना जाता है शुभ?

ज्योतिषीय और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, लोहा खरीदने के लिए रविवार और गुरुवार को कुछ लोग शुभ मानते हैं। वहीं, धनतेरस और पुष्य नक्षत्र जैसे विशेष अवसरों पर भी खरीदारी को शुभ माना जाता है।

शनिवार को लोहा खरीदने से परहेज क्यों?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लोहा शनिदेव से जुड़ी धातु माना जाता है। शनिवार का दिन भी शनिदेव की पूजा और आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन लोहा खरीदने से शनि के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। इसी कारण कई परिवारों में शनिवार को लोहे का सामान नही खरीदा जाता है।

क्या शनिवार को लोहा खरीदने से नाराज होते हैं शनिदेव?

कुछ मान्यताओं में कहा जाता है कि शनिवार को लोहा खरीदने से घर में आर्थिक परेशानी या पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। लेकिन ज्योतिषीय विचारों में इस विषय पर एकमत राय नहीं है। कई ज्योतिषियों का मानना है कि शनिदेव का प्रभाव व्यक्ति के कर्म, कुंडली और ग्रहों की स्थिति से जुड़ा होता है। इसलिए केवल शनिवार को लोहा खरीद लेने से किसी व्यक्ति के जीवन में परेशानी आने की बात निश्चित रूप से नहीं कही जा सकती।

शनि देव का संदेश है अनुशासन और कर्म

शनिवार को लोहा खरीदने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं और घर में दरिद्रता आती है, ऐसी मान्यता कई लोगों के बीच प्रचलित है। क्योंकि लोहे का संबंध भी शनिदेव से है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि शनिवार को जरूरत की वस्तु खरीदने से कोई अनिष्ट हो जाएगा।

धार्मिक परंपराओं में शनिवार को लोहे, तिल के तेल और काले तिल का दान शुभ माना गया है। वहीं, खरीदारी को लेकर प्रचलित मान्यताओं का मूल उद्देश्य संयम, आत्मचिंतन और सेवा की भावना से जुड़ा हो सकता है। आधुनिक जीवन में यदि वाहन, घर, निर्माण सामग्री या कामकाज से संबंधित लोहे की वस्तु खरीदना आवश्यक हो, तो आवश्यकता के आधार पर काम करना चाहिए।

शनिदेव की उपासना का सार केवल कुछ वस्तुओं से परहेज करना नहीं, बल्कि ईमानदारी, जिम्मेदारी, जरूरतमंदों की सहायता और अपने कर्मों में सुधार करना है। शनिवार को सेवा, दान और अनुशासन अपनाकर शनि देव द्वारा दिए गए संदेश को सकारात्मक भाव से समझा जा सकता है।

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल

अनन्या बिड़ला vs काव्या मारन: नेट वर्थ, बिजनेस, उम्र और IPL (RCB vs SRH) में किसका जलवा?

बिहार को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने गंगा पर बने 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन

सियांग घाटी की चिंताओं पर एक्शन में गृह मंत्रालय! अमित शाह ने कहा- प्रशासन के जरिए भेजें बात, ऐसे होगा काम