Shani Dev Puja: शनि के अशुभ प्रभाव से हैं परेशान? जानें शनिदेव की कृपा पाने के आसान उपाय और मंत्र

Shani Dosh Nivaran Mantra: शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कौन-से उपाय करने चाहिए? जानें काले तिल और उड़द का दान करने के धार्मिक महत्व। साढ़ेसाती और ढैया के अशुभ प्रभावों से राहत पाने के उपाय।
How to Please Shani Dev: Mantras and Effective Remedies
शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय (सोर्स- नवभारत लाइव डिजाइन)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है।

  • शनि की साढ़ेसाती और ढैया से परेशान लोग कर सकते हैं ये विशेष धार्मिक उपाय।

  • शनि देव की कृपा पाने के लिए करें मंत्र जाप और शनि चालीसा का पाठ।

  • हनुमान जी की आराधना और तिल के तेल का दीपक जलाना माना जाता है शुभ।

  • काले तिल, उड़द, कोयला और लोहे की वस्तुओं का दान करने की है धार्मिक मान्यता।

Shanidev Ko Prasanna Karne Ke Upay: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैया या महादशा चल रही है, वे अक्सर जीवन में आने वाली परेशानियों से राहत पाने के लिए शनि देव की आराधना और विशेष उपाय करते हैं।

आइए जानते है शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ विशेष उपाय, जिसे श्रद्धा और विधि-विधान से करने से शनि के अशुभ प्रभावों को शांत करने में मदद मिलती है।

शनि देव को नवग्रहों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वे मनुष्य के अच्छे-बुरे कर्मों का फल देते हैं। शनि की शुभ स्थिति व्यक्ति को मेहनत, अनुशासन, सफलता और सम्मान प्रदान करती है, जबकि अशुभ स्थिति में जीवन में बाधाएं और संघर्ष बढ़ सकते हैं।

शनि देव को प्रसन्न के विशेष उपाय

1. शनि देव के मंत्रों का करें जाप

शनि देव की पूजा करते समय उनके मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। श्रद्धालु शनि देव के मंत्र का नियमित जाप कर सकते हैं।

शनि मंत्र:

ॐ शं शनैश्चराय नमः।

How to Please Shani Dev: Mantras and Effective Remedies
Vaikuntha Chaturdashi 2026: 23 नवंबर को होगा हरि-हर का मिलन, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

इस मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ माना जाता है। इसके साथ महामृत्युंजय मंत्र और शनि स्तोत्र का पाठ भी किया जा सकता है।

2. शनि देव के लिए रखें व्रत

शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत रखने की धार्मिक मान्यता है। इस दिन जरूरतमंदों और गरीब लोगों की सहायता करें। भूखों को भोजन कराएं और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य करें। मान्यता है कि सेवा और परोपकार से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

3. हनुमान जी की करें आराधना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी की पूजा करने से शनि के कष्टों से राहत मिलती है। शनिवार को हनुमान मंदिर जाकर बजरंगबली को सिंदूर अर्पित करें। तिल के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी की आराधना को शनि दोष की शांति के लिए विशेष फलदायी माना गया है।

4. तिल के तेल का दीपक जलाकर करें पूजा

शनिवार को शनि देव के मंदिर में जाकर तिल या सरसों के तेल का दीपक जलाएं। पूजा में काले तिल, नीले फूल और काले वस्त्र अर्पित करने की धार्मिक परंपरा है। श्रद्धालु शनिदेव से अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर सकते हैं।

5. काले तिल, उड़द और लोहे की वस्तुओं का करें दान

शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए जरूरतमंदों को काले तिल, काली उड़द की दाल, कोयला और लोहे की वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा काले वस्त्र और सरसों का तेल भी दान कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इससे साढ़ेसाती और ढैया के दौरान आने वाली परेशानियों से राहत मिलती है।

How to Please Shani Dev: Mantras and Effective Remedies
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग: आखिर उज्जैन में ही क्यों विराजमान हुए भगवान शिव? जानें दूषण राक्षस की पौराणिक कथा

6. शनि चालीसा का करें पाठ

शनिवार को शनि चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। श्रद्धालु विधि-विधान से शनि यंत्र की पूजा और स्थापना कर सकते हैं। इसके बाद नियमित रूप से शनि देव की आराधना और मंत्र जाप करना शुभ माना जाता है।

7. तामसिक भोजन से करें परहेज

शनिवार को सात्विक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मांस, मदिरा और अन्य तामसिक खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण करें और मन में अच्छे विचार रखें। खासकर शनि की साढ़ेसाती, ढैया या महादशा से प्रभावित लोगों को संयम और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

शनि की साढ़ेसाती और ढैया में क्या करें?

ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़ेसाती और ढैया को महत्वपूर्ण ग्रह स्थितियां माना जाता है। इस दौरान व्यक्ति को धैर्य, मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन उपायों को अपनाया जा सकता है:

  • प्रत्येक शनिवार शनि देव की पूजा करें।

  • शनि मंत्र और शनि चालीसा का पाठ करें।

  • जरूरतमंदों को भोजन और वस्तुओं का दान करें।

  • हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें।

  • पीपल के वृक्ष की पूजा करें और दीपक जलाएं।

  • पशु-पक्षियों को भोजन और दाना खिलाएं।

  • शनि देव को प्रसन्न करने के लिए न करें ये गलतियां

  • झूठ बोलने और दूसरों को धोखा देने से बचें।

  • मांस और मदिरा जैसे तामसिक पदार्थों से परहेज करें।

  • क्रोध, अहंकार और अनावश्यक विवाद से दूर रहें।