ब्लू मून (फोटो. सोशल मीडिया) 
धर्म

Blue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले

Blue Moon Rashifal: 31 मई 2026 को आकाश में दुर्लभ ब्लू मून का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह खगोलीय घटना सिंह राशि समेत 4 राशियों के लिए शुभ फलदायी मानी जा रही है।

सीमा कुमारी

Blue Moon Kya Hota Hai: इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बेहद ही अद्भुत संयोग बन रहा है। बताया जा रहा है कि, 31 मई के दिन आसमान में ब्लू मून का दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। यह ब्लू मून स्कॉर्पियो ब्लू मून कहलाएगा।

ज्योतिषयों के अनुसार, 31 मई को ब्लू मून की अद्भुत घटना कुछ राशियों के लिए शुभ समय लेकर आ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं स्कॉर्पियो ब्लू मून के प्रभाव से किन राशियों को पॉजिटिव रिजल्ट्स मिल सकते हैं।

क्या है स्कॉर्पियो ब्लू मून?

विज्ञान दृष्टिकोण से किसी भी महीने में जब दो बार पूर्णिमा पड़ती है तो दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि के दौरान चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसलिए यह स्कॉर्पियो ब्लू मून कहलाएगा। ये बेहद ही महत्वपूर्ण और अनोखी घटना है।

किन राशियों के लिए ब्लू मून शुभ रहने वाला है?

  • मेष राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए ब्लू मून शुभ रहने वाला है। बताया जा रहा है कि,ब्लू मून का शुभ संयोग मेष राशि वालों को व्यापार में नए ऑर्डर या बड़े अवसर मिलने की संभावना बन रही है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कानूनी मामलों में किसी मित्र की मदद से समाधान निकल सकता है। परिवार में भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।

  • मकर राशि

मकर राशि के लिए स्कॉर्पियो ब्लू मून सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। हालांकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अभी और मेहनत करनी होगी।

  • मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। घर में विदेशी मेहमानों का आगमन या कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में किसी पर भी बिना सोचे-समझे भरोसा करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई उपहार या सहयोग मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की मदद से महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे हो सकते हैं।

  • सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने वाला है। मित्रों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है। लंबे समय से अटकी हुई वाहन या संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग बन रहे हैं।अविवाहित जातकों के जीवन में प्रेम या नई दोस्ती की शुरुआत संभव है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट