भाई-बहन (सौ.AI)  
धर्म

बहनें आज भूल से ये गलती न करें, शाम को इस दिशा में यमराज के नाम दीपक जरूर जलाएं

Bhai Dooj Vrat Rules For Sisters: भाई दूज पर बहनें भाई की लंबी उम्र के लिए तिलक करती हैं। इस दिन कुछ गलतियों से बचना और सही नियमों का पालन करना बेहद शुभ माना जाता है।

सीमा कुमारी

Bhai Dooj Ke Din Kya Karna Chahiye: आज भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व साल में दो बार मनाया जाता है। पहला कार्तिक मास और दूसरा चैत्र मास में है। जो कि आज है।

भाई दूज को लेकर मान्यता है कि इस दिन बहन द्वारा भाई के माथे पर तिलक करने से यमराज स्वयं भाई की रक्षा करते हैं। हालांकि, भाईदूज के दिन बहनों को कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। शास्त्रों में इन दिन कुछ चीजों को करने को मना किया गया है। कहा जाता है कि इन गलतियों से पूजा का फल अधूरा रह जाता है। तो आइए जानते हैं भाई दूज के दिन बहनों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

भाई दूज के दिन किन बातों का रखें विशेष ध्‍यान

भाई दूज के दिन भाई-बहन के प्यार का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखना शुभ माना जाता है।

  • सुबह स्नान और साफ कपड़े

भाई और बहन दोनों सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें। इसके बाद शुभ समय में तिलक करना अच्छा माना जाता है।

  • तिलक करने की सही विधि

बहनें पहले चावल के घोल से चौक बनाएं और भाई को उस पर बैठाएं। फिर रोली, चंदन और अक्षत (चावल) से तिलक करें। तिलक करते समय भाई का चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।

  • शुभ मुहूर्त में तिलक

भाई दूज पर तिलक करने का सबसे अच्छा समय दोपहर माना जाता है। आमतौर पर दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे के बीच तिलक करना शुभ होता है।

  • व्रत रखने की परंपरा

कई जगहों पर बहनें सुबह से व्रत रखती हैं। वे पहले भाई को तिलक लगाकर आरती करती हैं, फिर उसे भोजन कराती हैं और उसके बाद खुद खाना खाती हैं।

  • क्या न करें

इस दिन मांस-मदिरा जैसे तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए। भाई-बहन को आपस में झगड़ा या झूठ बोलने से भी बचना चाहिए।

  • उपहार और सम्मान

तिलक के बाद बहनें भाई को नारियल और मिठाई खिलाती हैं। भाई भी अपनी बहन को उपहार देता है और उसकी रक्षा का वचन देता है।

  • यमराज के नाम का दीपक

शाम के समय दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके यमराज के नाम का चौमुखा दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

इन बातों का पालन करने से भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और मिठास बनी रहती है और भाई की लंबी उम्र की कामना की जाती है।

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल