Highlights:
पहली बार यमराज और उनकी बहन यमुना ने लगाया था तिलक
शुभ मुहूर्त में शुभ मंत्र के साथ करें भाई का तिलक
तिलक करने से भाई के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है
तिलक लगाकर बहने करें भाई के लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की प्रार्थना
Bhai Dooj Par Tilak Lgane Ka Mantra: भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व दीपोत्सव के पांच प्रमुख त्योहारों में अंतिम पर्व माना जाता है। यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार और दक्षिणा देकर उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज का पर्व सबसे पहले यमराज और उनकी बहन यमुना ने मनाया था। मान्यता है कि इसी दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे। तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हुई।
भाई दूज पर्व पर बहनों के लिए भाई का तिलक करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में तिलक करने से भाई के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु का कामना करती हैं।
भाई को तिलक लगाते समय मंत्र का जाप करने बेहद शुभ माना जाता है। तिलक करते समय भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। आइए जानते है वह मंत्र जिसका जाप भाई को तिलक लगाते समय बहनो को जरूर करना चाहिए साथ ही इस मंत्र को अर्थ सहित समझे-
"भ्रातस्तवाग्रजाताहं भुङ्क्ष्व भक्तमिदं शुभम्। प्रीतये यमराजस्य यमुनायाश्च गुप्तये॥"
या "भ्रातस्तवानुजाताहं भुंक्ष्व भक्तमिमं शुभम्। प्रीतये यमराजस्य यमुनाया विशेषतः॥"
अर्थ: इस मंत्र का अर्थ है- हे भाई! मैं तुम्हारी बहन हू, तुम इस शुभ भोजन को ग्रहण करो। यह भोजन यमराज और यमुना को प्रसन्न करने के लिए तुम्हारी रक्षा के लिए है।
"गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को। सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे, मेरे भाई की आयु बढ़े॥"
अर्थ: इसका अर्थ है- इस मंत्र के माध्यम से बहन अपने भाई की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल जीवन की कामना कर रही है। इसमें गंगा, यमुना, यमराज और भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया गया है।
इस बार भाई दूज का पर्व 11 नवंबर बुधवार को मनाया जाएगा। 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे से द्वितीया तिथि की शुरु हो जाएगी और 11 नवंबर को दोपहर 3:53 pm तक रहेगी। भाईदूज पर्व पर इस बार अनुराधा नक्षत्र ज्येष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, अनुराधा नक्षत्र सुबह 11 नवंबर को 11:39 पर लग जाएगा। इस मुहूर्त और इस तिथि में ही भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि 11 नवंबर को भाई दूज के दिन राहुकाल भी पड़ रहा है, इस दिन कुछ लोग टीका भी नहीं करते हैं।
राहुकाल 11 नवंबर को 11:45 am से 1:11 pm तक रहेगा, इसलिए भाईदूज के दिन भाई को टीका लगाने का समय लगभग 1:11 से लेकर दोपहर 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।इस दौरान बहने अपने भाई को टीका लगा सकती हैं.। 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट से दिनभर भाईदूज को मनाया जा सकता है।