

Highlights:
जानें गोवर्धन पूजा 2026 की सही तारीख और शुभ मुहूर्त
जानें भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की कथा
गोवर्धन पूजा को अन्नकूट क्यों कहते हैं
गोवर्धन पूजा का महत्व, प्रकृति, गौ माता और भगवान श्रीकृष्ण की आराधना
Shri Krishna And Govardhan Puja Story: 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत और साथ में गौ माता की पूजा करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली (छोटी उंगली) पर उठाकर गोकुल के लोगों को देवराज इंद्र के प्रकोप से बचाया था। इसके बाद से ही हर साल अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है। इस दिन गोवर्धन भगवान को 56 भोग भी अर्पित किए जाते हैं।
बता दें कि गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है। इस बार गोवर्धन पूजा 10 नवंबर है। गोवर्धन पूजा वाले दिन भगवान श्रीकृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत की भी पूजा की जाती है। इस दिन गौ माता की पूजा करने की भी मान्यता प्रचलित है।
आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, अन्नकूट का महत्व और इससे जुड़ी अद्भुत और पौराणिक कथा-
बता दें कि गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति और मानवता के बीच खास संबंध को भी दर्शाता है। गोवर्धन पूजा कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। अलग अलग स्थानों पर गोवर्धन पूजा का अलग महत्व है और इससे जुड़ी कथाएं प्रचलित हैं।
पौराणिक कथा के अनुसार प्राचीन काल में जब गोकुल के लोगों ने देवराज इंद्र की पूजा बंद करके भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की शुरूआत कर दी थी, तब घमंणी इंद्र नें अपने अहंकारवश गोकुल में तेज वर्षा कर दी। मूसलाधार बारिश के बाद हा-हा कार मच गया और गोकुल वासी परेशान हो गए। तब गोकुल में भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपने हाथ की छोटी उंगली पर उठाकर सभी गोकुल वासियों को बारिश से बचाने के लिए पर्वत के नीचे ले आए।
कई वर्षों से प्राकृतिक आपदाओं को झेलते हुए गोवर्धन पर्वत ने गोकुल वासियों की रक्षा की। गोवर्धन की हरी भरी घास गाय और बकरियों के लिए भी उपयोगी मानी जाती थी। इस तरह श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के जरिए लोगों ने प्रकृति के हमारे जीवन में महत्व को समझा। इसके बाद से गोवर्धन पूजा का प्रचलन शुरू हुआ।
तब से ही गोवर्धन पूजा के लिए अन्नकूट का भोग भी अर्पित किया जाता है। अन्नकूट मतलब कई सारी सब्जियों को मिलाकर मिक्स सब्जी, कढ़ी चावल, पूड़ी, रोटी, खिचड़ी और बाजरे का हलवा बनाकर भगवान गोवर्धन को अर्पित किया जाता है।
हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा वाले दिन प्राकृतिक संसाधनों जैसे की पहाड़, गाय और गोबर की पूजा होती है। माना जाता है कि इससे हमारी आने वाली पीढ़ी प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझेगी।