Bhadrapad Vrat Tyohar 2026 : श्रावण महीने की पूर्णिमा के साथ सावन महीना का समापन हो जाएगा और इसके बाद भादो महीने की शुरुआत हो जाएगी। जो कि 29 अगस्त से शुरु होकर 26 सितंबर 2026 को समाप्त होगा।
धार्मिक एवं आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से भाद्रपद का महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दौरान कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं।
इस पवित्र महीने में जन्माष्टमी, कजरी तीज, गणेश चतुर्थी, राधाष्टमी और अनंत चतुर्दशी जैसे विशेष तीज और त्योहार आते हैं। आइए जानते हैं वर्ष 2026 में भाद्रपद मास की शुरुआत कब होगी और इसका समापन किस तारीख को होगा?
हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल 28 अगस्त 2026 को श्रावण मास पूर्णिमा के साथ खत्म होगा। इसके अगले दिन यानी 29 अगस्त 2026, शनिवार के दिन भाद्रपद मास की शुरुआत होगी। भादो के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि इसी दिन सुबह 9 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। फिर इसके बाद द्वितीय तिथि शुरू हो जाएगी।
हिंदू धर्म ग्रंथों में भाद्रपद मास को इसलिए भी खास माना गया है, क्योंकि इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण, गणेश जी और भगवान विष्णु की खासतौर पर पूजा-अर्चना की जाती है। भादो माह में कई बड़े और प्रमुख त्योहार भी मनाए जाते हैं।
हिंदू धर्म शास्त्रों में भाद्रपद मास का विशेष महत्व बताया गया है। इस पूरे महीने में व्यक्ति को पूजा-पाठ, जप-तप, ध्यान और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेना चाहिए। इसके अलावा, अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों को दान और सेवा करने से भी पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
भाद्रपद मास का महत्व सनातन धर्म में इसलिए भी है कि भाद्रपद पूर्णिमा के बाद से ही पितृ पक्ष की शुरुआत हो जाती है, जो पूरी तरह से पूर्वजों के तर्पण और श्राद्ध कर्म का समय माना जाता है।
तारीख दिन व्रत/त्योहार
29 अगस्त 2026 शनिवार भाद्रपद मास का प्रारंभ
31 अगस्त 2026 सोमवार कजरी तीज
2 सितंबर 2026 बुधवार हल षष्ठी
4 सितंबर 2026 शुक्रवार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
7 सितंबर 2026 सोमवार अजा एकादशी
11 सितंबर 2026 शुक्रवार भाद्रपद अमावस्या
14 सितंबर 2026 सोमवार हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और गणेशोत्सव का शुभारंभ
15 सितंबर 2026 मंगलवार ऋषि पंचमी व्रत
17 सितंबर 2026 गुरुवार ज्येष्ठा गौरी/गौरी पूजा
19 सितंबर 2026 शनिवार राधाष्टमी
22 सितंबर 2026 मंगलवार परिवर्तिनी एकादशी व्रत
23 सितंबर 2026 बुधवार वामन जयंती और वामन अवतार प्राकट्य दिवस
25 सितंबर 2026 शुक्रवार अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन
26 सितंबर 2026 शनिवार भाद्रपद पूर्णिमा, भाद्रपद मास का समापन और पितृ पक्ष का प्रारंभ