भाद्रपद माह (सौ.सोशल मीडिया)
धर्म

Bhado Month: शनिवार से भादो का महीना शुरू, नोट कर लें ये जरूरी बातें, क्या करें और क्या न करें

Bhado Month Start 2026:शनिवार से भादो यानी भाद्रपद माह की शुरुआत हो रही है। इस पवित्र महीने में पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है। जानें भादो में क्या करना शुभ माना जाता है।

सीमा कुमारी

Bhado Month 2026 Rules : हिंदू कैलेंडर का छठा माह भाद्रपद यानी भादो महीने 2026 की शुरुआत कल 29 अगस्त से हो रही है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से भाद्रपद का महीना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दौरान कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं।इस पवित्र महीने में कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरुरी होता हैं। जानिए इस माह में क्या करें व क्या न करें?

कब से शुरू हो रहा है भाद्रपद माह

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष, 29 अगस्त 2026, दिन शनिवार को भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा तिथि सुबह 09:57 बजे तक होगी। इस तरह उदयातिथि के अनुसार इसी दिन से ही भाद्रपद माह की शुरुआत हो जाएगी। हिंदू कैलेंडर में यह साल का छठा महीना है।

भाद्रपद का महीना क्यों हैं खास?

हिंदू धर्म ग्रंथों में भाद्रपद मास को इसलिए भी खास माना गया है, क्योंकि इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण, गणेश जी और भगवान विष्णु की खासतौर पर पूजा-अर्चना की जाती है। भादो माह में कई बड़े और प्रमुख त्योहार भी आते हैं।

इस पवित्र महीने में जन्माष्टमी, कजरी तीज, गणेश चतुर्थी, राधाष्टमी और अनंत चतुर्दशी जैसे विशेष तीज और त्योहार आते हैं।

भाद्रपद महीने में क्या न करें

गुड का सेवन न करें

भाद्र पद मास में गुड नहीं खाना चाहिए, इससे पेट संबंधी बीमारी होने का तथा बोलने में दिक्कत हो सकती है।

तिल का तेल न करें सेवन

इस महीने में तिल का तेल नहीं खाना चाहिए, ये बीमारी का कारण बन सकता है।

दही भी का सेवन न करें

भादौ मास में दही और दही से बने पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसके साथ ही मान्यता है कि इस माह में दूसरे का दिया भात या चावल नहीं खाना चाहिए, इससे घर में दरिद्रता आती है।

इस माह में नारियल का तेल खाने से संतांन सुख में कमी आती है।

भाद्रपद महीने में क्या करें?

इस माह के दौरान घरिष्ट भोजन न करें साथ ही न ही कच्चा या बासी भोजन करें।

दही और गुड़ भी एक साथ न खाएं।

मांस या मदिरा का सेवन भी न करें

नमक का सेवन भी कम करें।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं