'नौमुखी रुद्राक्ष'(सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

अकाल मृत्यु से बचाने वाले 'नौमुखी रुद्राक्ष' को लेकर शिवपुराण में क्या कहा गया है जानिए

Benefits of wearing Rudraksha: रुद्राक्ष का संबंध भगवान शिव से माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसे पहनने से व्यक्ति के जीवन में सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सीमा कुमारी

9 Mukhi Rudraksha Benefits: हिन्दू मान्यता के अनुसार,रुद्राक्ष का निर्माण भगवान शिव के अश्रुओं से हुआ है जो लोग रुद्राक्ष धारण करते हैं, उन पर महादेव की कृपा होती है। भगवान शंकर उनके कष्टों को दूर करते हैं और भय से मुक्ति प्रदान करते है।

केवल एक आध्यात्मिक प्रतीक मात्र नहीं है, अपितु यह एक गहन ऊर्जा-तंत्र है जिसका वर्णन और विधान प्राचीनतम शास्त्रों, उपनिषदों और तंत्र-ग्रंथों में निहित है। आज हम आपको 9 मुखी रुद्राक्ष के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको धारण करने से कौन-कौन से फायदे होते हैं।

अगर 9 मुखी रुद्राक्ष की बात करें तो, 9 मुखी रुद्राक्ष को भैरव बाबा का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि, 9 मुखी रुद्राक्ष बहुत ही चमत्कारी होता है। जो असंभव को संभव बना देता है। ये नवदुर्गा के नौ रूपों (शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक) का प्रतीक है, और कपिल मुनि से भी जुड़ा हुआ है। शास्त्रों के अनुसार, भैरव बाबा के प्रभाव से ये बाधाओं और नकारात्मक उर्जा से मुक्ति दिलाता है।

चमत्कारी होता है भैरव बाबा का 9 मुखी रुद्राक्ष

ज्योतिष धर्म गुरु के अनुसार, 9 मुखी रुद्राक्ष मां दुर्गा और भगवान भैरव का प्रतीक माना जाता है। यह अत्यंत शक्तिशाली रुद्राक्ष है, जो व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा, भय और बाधाओं से मुक्त करता है। इसमें नव शक्तियों का वास होता है और इसे धारण करने वाले व्यक्ति को साहस, आत्मविश्वास, और शक्ति प्राप्त होती है।

इन स्थानों में मिलता है 9 मुखी रुद्राक्ष

यह रुद्राक्ष मुख्य रूप से नेपाल और इंडोनेशिया में पाया जाता है और इसकी पूजा-अर्चना से विशेष लाभ मिलते हैं।

9 मुखी रुद्राक्ष और भगवान शिव का संबंध

भगवान शिव को रुद्राक्ष का जनक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान शिव ने संसार की पीड़ा को देखा, तो उनकी आंखों से आंसू गिरने लगे। उन्हीं आंसुओं से रुद्राक्ष वृक्ष उत्पन्न हुए। इस प्रकार, रुद्राक्ष को भगवान शिव का दिव्य अंश माना जाता है। 9 मुखी रुद्राक्ष विशेष रूप से भगवान शिव और देवी दुर्गा से संबंधित है। शिव पुराण में कहा गया है कि 9 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति को शिव जी एवं देवी दुर्गा दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह व्यक्ति को मोक्ष की ओर अग्रसर करता है और उसमें आध्यात्मिक चेतना को जगाता है।

9 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से मिलते है ये लाभ:

  • नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा

यह रुद्राक्ष व्यक्ति को बुरी शक्तियों, बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है।

  • भय और चिंता से मुक्ति

इसे धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है और भय, तनाव, और चिंता दूर होती है।

  • धन और समृद्धि

इसे धारण करने से व्यक्ति के जीवन में समृद्धि आती है और आर्थिक स्थितियों में सुधार होता है।

  • स्वास्थ्य लाभ

यह हृदय रोग, रक्तचाप और तंत्रिका तंत्र से संबंधित समस्याओं में लाभकारी होता है।

  • साहस और शक्ति

9 मुखी रुद्राक्ष इसे धारण करने वाले व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से स्थिरता प्रदान करता है।

  • कुंडली दोष से मुक्ति

यह रुद्राक्ष राहु ग्रह से संबंधित दोषों को समाप्त करता है और नवग्रहों को संतुलित करता है।

  • कर्म बाधा से मुक्ति

इसे धारण करने से जीवन में आने वाली बाधाओं और समस्याओं का समाधान मिलता है। साधकों और योगियों के लिए यह रुद्राक्ष विशेष रूप से लाभकारी होता है। साथ ही यह महिलाओं को शक्ति, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास प्रदान करता है।

  • ऐसे धारण करें

इस रूद्राक्ष को आमतौर पर लाल या सफेद धागे में पिरोकर गले में धारण करना चाहिए। ये सबसे प्रभावी माना जाता है। इसे पहनने से हृदय चक्र सक्रिय होता है। अगर इसे पहनना संभव न हो तो इसे घर तिजोरी या पूजा स्थल पर रखें। ये घर परिवार को सुरक्षा देता है।

रुद्राक्ष को गंगा जल, कच्चे दूध, शहद, बेल पत्र और मिश्री के मिश्रण में 1-2 घंटे डुबोएं। स्नान करके सफेद और लाल कपड़े पहनें और धूप जलाकर पूजा करें। साथ ही मंत्र जाप करें. ॐ ह्रीं ह्रूं नमः या ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें। शिव-पार्वती या दुर्गा मां की पूजा करें।

  • पहनने के लिए ये शुभ मुहूर्त

सोमवार (शुक्ल पक्ष), मंगलवार, शुक्रवार या नवरात्रि में इसे पहनने का सबसे अच्छा मुहुर्त होता है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक