Balcony Mein Kya Na Rakhen: घर की बालकनी ऐसी जगह है, जहां व्यक्ति घर के भीतर रहकर भी बाहर के नजारे और शुद्ध हवा का आनंद लेता है। कहते हैं कि, यहां से घर में सुख-शांति के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
हालांकि, कुछ लोग घर की बालकनी में खराब सामान से लेकर उपयोग में न आने वाली चीजों का भी ढेर लगा देते हैं। वास्तु के अनुसार यह आदत धीरे-धीरे घर की सकारात्मक ऊर्जा को कम कर देती है और परेशानियों को बढ़ा सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, बालकनी में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, बालकनी में भूलकर भी कांटेदार पौधे नही लगाने चाहिए। क्योंकि यह कांटेदार पौधे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। इन्हें बालकनी में भूलकर भी न रखें। इससे घर में तनाव और विवाद बढ़ सकते हैं।
कहा जाता है कि, जिस प्रकार बालकनी में कांटेदार पौधे लगाने के लिए मना किया जाता हैं। ठीक उसी प्रकार बालकनी में झाड़ू भी नहीं रखना चाहिए।झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे बालकनी में खुला रखना अशुभ हो सकता है। इससे घर बरकत में कमी आ सकती है।
वास्तु के अनुसार, बालकनी (Balcony) में कूड़ेदान रखने से नकारात्मक ऊर्जा का जमाव होता है, जो घर के माहौल को प्रभावित कर सकता है। इसलिए भूलकर भी इसे न रखें।
मान्यता है कि, घर की बालकनी में जूते-चप्पल रखने से बचना चाहिए। यह दरिद्रता और नकारात्मकता को बढ़ाता है, खासकर अगर बालकनी मुख्य द्वार के पास हो।
यह भी पढ़ें- Jyeshtha Month: ज्येष्ठ 2026 में पड़ रहे हैं 8 मंगलवार, कर्क समेत इन 4 राशि वालों के लिए मंगल ही मंगल!
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय माना गया है इसलिए वास्तु अनुसार बालकनी में तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ होता है बालकनी की पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु दोष नष्ट होते हैं।
तांबा धातु को सूर्य तथा मंगल ग्रह से संबंधित माना गया है इसलिए बालकनी की पूर्व दिशा में तांबे का सूरज लगाएं इसे लगाने से ना केवल आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलती है बल्कि यह घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा को भी नष्ट करता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को कुबेर देव की दिशा माना गया है ऐसे में घर की बालकनी में उत्तर दिशा की तरफ मनी प्लांट का पौधा लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।