विवाह के शुभ मुहूर्त(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

April Marriage Dates: अप्रैल में इस दिन से शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त

Hindu Marriage Muhurat April: अप्रैल महीने में शादी और मांगलिक कार्य के लिए जानें शुभ तिथियां और मुहूर्त, ताकि आपका विवाह और समारोह हर लिहाज से सफल और मंगलमय हो।

सीमा कुमारी

April 2026 Vivah Muhurat: सनातन धर्म में खरमास के समय को शुभ नहीं माना जाता है। खरमास पूरे साल में दो बार लगता है। जब सूर्य धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास शुरू होता है। खरमास पूरे एक महीने तक रहता है। इस दौरान सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य करना मना होता है।

खरमास के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित

ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, खरमास के दौरान विवाह के अलावा गृह प्रवेश, नामकरण, सगाई और मुंडन जैसे मांगलिक कार्य करने की मनाही होती हैं। इसके अलावा, खरमास के दौरान नए व्यापार की शुरुआत और संपत्ति की खरीददारी करने की भी मनाही होती है।

अप्रैल में इस दिन खत्म हो रहा है खरमास

ज्योतिषियों के अनुसार, 14 अप्रैल को खरमास समाप्त हो जाएगा। इसी दिन सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन करते ही खरमास का भी समापन हो जाएगा। इसके बाद 15 अप्रैल से शादी-विवाह, मुडंन, नामकरण, नए कार्य जैसे शुभ और मांगलिक कार्य फिर से आरंभ हो जाएगा।

आखिर खरमास में मांगलिक कार्य क्यों नहीं किया जाता है?

सूर्य जब मीन या धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उनका तेज कम हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य के लिए सूर्य का तेज होना बहुत ही अच्छा माना जाता है।

ज्योतिष में सूर्य ग्रहों के राजा माने गए हैं और वे पिता पक्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उनके तेज का कम होना मांगलिक करने के लिए उत्तम नहीं माना गया है। खरमास के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करने से उसका शुभ परिणाम नहीं मिलता है।

अप्रैल 2026 शुभ मुहूर्त

विवाह- अप्रैल में विवाह जैसे मांगलिक कार्य के लिए 8 शुभ मुहूर्त रहेंगे।

अप्रैल विवाह मुहूर्त तिथियां- 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29 अप्रैल 2026

गृह प्रवेश- अप्रैल में गृह प्रवेश के लिए 1 ही मुहूर्त उपलब्ध हैं।

अप्रैल गृह प्रवेश मुहूर्त तिथि- 21 अप्रैल 2026

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें