आंवले के पेड़ की परिक्रमा (सोर्स- नवभारत लाइव)
धर्म

Akshaya Navami 2026: 11, 21 या 51 जानें कितनी बार करें आंवले के पेड़ की परिक्रमा, किन मंत्रों का करें जाप?

Amla Tree Parikrama: अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की 7, 11, 21, 51 या 108 बार परिक्रमा करने का क्या महत्व है? जानें पूजा विधि, मंत्र जाप और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार परिक्रमा से मिलने वाले लाभ।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है।

  • परंपराओं में 7, 11, 21, 51 और 108 बार परिक्रमा का विधान है।

  • परिक्रमा के दौरान 'ॐ धात्र्यै नमो:' मंत्र का जाप शुभ माना गया है।

  • पूजा और दान से अक्षय पुण्य मिलने की धार्मिक मान्यता है।

Amla Tree Parikrama Benefits: सनातन धर्म में पेड़-पौधों को विशेष धार्मिक महत्व दिया गया है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कई पेड़ों में देवी-देवताओं का वास माना जाता है और उनकी पूजा-अर्चना करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इन्हीं में आंवले का पेड़ भी शामिल है। मान्यता है कि आंवले के वृक्ष में भगवान श्रीहरि विष्णु का वास होता है। यही वजह है कि अक्षय नवमी यानी आंवला नवमी के दिन इस पेड़ की विशेष पूजा की जाती है।

धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा, परिक्रमा, जप और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। आंवले के पेड़ की परिक्रमा का भी विशेष विधान बताया गया है।

आइए जानते हैं कि आंवले के पेड़ की कितनी बार परिक्रमा करनी चाहिए और इस दौरान किन मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है।

कितनी बार करें आंवले के पेड़ की परिक्रमा?

धार्मिक परंपराओं और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, आंवले के पेड़ की 7, 11, 21, 51 और 108 बार परिक्रमा करने का विधान है। अलग-अलग संख्या की परिक्रमा को अलग-अलग मनोकामनाओं से जोड़कर देखा जाता है।

  • 11 बार परिक्रमा: आंवला नवमी के दिन पूजा के बाद कच्चे सूत या लाल धागे से आंवले के पेड़ की 11 बार परिक्रमा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे अक्षय पुण्य मिलता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

  • 21 बार परिक्रमा: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 21 बार परिक्रमा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और आरोग्य की कामना की जाती है।

  • 51 बार परिक्रमा: ज्योतिषीय मान्यता है कि किसी विशेष कार्य में सफलता और सौभाग्य की कामना के लिए आंवले के पेड़ की 51 बार परिक्रमा की जा सकती है।

  • 108 बार परिक्रमा: 108 बार परिक्रमा को विशेष फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इससे विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और धन-धान्य, सुख-समृद्धि तथा मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है।

  • 7 बार परिक्रमा: कुछ परंपराओं में आंवले के पेड़ की सात बार परिक्रमा करने का भी विधान है। श्रद्धालु अपनी पारिवारिक परंपरा और सामर्थ्य के अनुसार परिक्रमा करते हैं।

परिक्रमा करते समय करें इन मंत्रों का जाप

आंवले के पेड़ की परिक्रमा के दौरान मंत्र जाप का भी करना महत्वपुर्ण होता है। मान्यता है कि मंत्रों का श्रद्धापूर्वक जाप करने से पूजा का पुण्य बढ़ता है।

  • 11 परिक्रमा: इस दौरान 'ॐ धात्र्यै नमो:' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।

  • 21 परिक्रमा: परिक्रमा करते समय भगवान विष्णु के स्तोत्र का पाठ किया जा सकता है।

  • 51 परिक्रमा: इस दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना शुभ माना जाता है।

  • 108 परिक्रमा: इस दौरान भगवान विष्णु का स्मरण और अपनी मनोकामना के अनुसार मंत्र जाप किया जा सकता है।

आंवले के पेड़ की पूजा करने के लाभ

धार्मिक मान्यता है कि अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा और परिक्रमा करने से कई शुभ फल प्राप्त होते हैं।

  1. आंवले के पेड़ की 108 बार परिक्रमा करने से जीवन की परेशानियां और बाधाएं दूर होती हैं।

  2. श्रद्धापूर्वक पूजा और परिक्रमा करने से घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

  3. आंवले के पेड़ की पूजा को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने का माध्यम माना जाता है।

  4. अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा और व्रत करने से संतान सुख और बच्चों की खुशहाली की कामना की जाती है।

  5. धार्मिक विश्वास है कि आंवला नवमी का पूजन वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए भी शुभ होता है।

  6. धार्मिक मान्यता यह भी है कि इस दिन किए गए जप, तप, दान और पूजा का पुण्य कभी समाप्त नहीं होता।

कैसे करें आंवले के पेड़ की पूजा और परिक्रमा?

अक्षय नवमी के दिन सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद आंवले के पेड़ के पास जाकर भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए पूजा-अर्चना करें। पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और रोली, अक्षत, फूल तथा धूप-दीप से पूजन करें।

इसके बाद अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार पेड़ की 7, 11, 21, 51 या 108 बार परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय कच्चा सूत या लाल धागा लपेटे। इस दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।

राहुल गांधी की शिव-पार्वती पोस्ट पर बीजेपी का हमला, हलेबीडु मंदिर के इतिहास और खिलजी के हमलों पर पूछे सवाल

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिली बड़ी राहत, AQI 204 पहुंचने पर GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवात अकवान

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए