प्रशस्ति पत्र देते सीएम भजनलाल शर्मा सोर्स- @BhajanlalBjp
राजस्थान

राजस्थान की महिलाओं को मिल रही ऊंची उड़ान, भजनलाल सरकार की इन योजनाओं ने बदला कायाकल्प

Rajasthan Government’s Scheme Changes Women's Life: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा चलाई जा रही योजना महिलाओं के जीवन में साकारात्मक बदलाव ला रही है।

नितिन कुमार राय

Bhajanlal Government’s Scheme Changes Live Of Women: राजस्थान की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार लगातार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर उनके जीवन का 'कायाकल्प' करना है। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और विकास के लिए बीजेपी सरकार की योजनाएं कारगर साबित हो रही है।

लखपति दीदी योजना  

सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना ने राजस्थान की महिलाओं के जीवन में काफी बदलाव लाए हैं। इसके तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। हाल के बजट घोषणाओं के अनुसार, इसके अंतर्गत मिलने वाले लोन की ब्याज दर में कटौती करते हुए 2.5 प्रतिशत से घटाकर 1.5 फिसदी कर दिया गया है। महिलाएं 1 लाख रूपये तक लोन लेकर अपना व्यवसाय कर रही है। वहीं योजना के तरहत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण और आजीविका के नए अवसर दिए जा रहे हैं।

लखपति दीदी योजना का विस्तार

राजस्थान की महिलाओं के लिए चलाई जा रही लखपति दीदी योजना को विस्तार देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने न केवल आर्थिक मदद का दायरा बढ़ाया है, बल्कि महिलाओं को सीधे बाजार से जोड़ने के लिए सरस डेयरी के साथ एक क्रांतिकारी साझेदारी भी की है। ग्रामीण महिलाएं अब सिर्फ दूध का उत्पादन ही नहीं करेंगी, बल्कि कलेक्ट्रेट से लेकर कैंटीन तक बिजनेस संभालती नजर आएंगी।

महिलाओं की स्वास्थ्य के लिए प्रसव सखी

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी के दौरान प्रसूताओं की मौत और तबीयत बिगड़ने की घटना के बाद राज्य सरकार ने कदम उठाए है। मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित कराने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सरकार ने बड़ी पहल करते हुए 'प्रसव सखी' व्यवस्था शुरू करने का फैसला किया है।

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे

भजनलाल सरकार ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को तकनीक से मजबूत करने के लिए 'लाडली सुरक्षा योजना' शुरू की है। राज्य के बच्चियों, कॉलेजों, हॉस्टलों, बाजारों और ब्लैक स्पॉट्स पर 14 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों को सीधे पुलिस कमांड सेंटर से जोड़ा गया है और 15-30 दिनों का डेटा बैकअप रखा जाएगा। महिलाओं की निजता का ध्यान रखते हुए चेंजिंग रूम और वॉशरूम को इससे बाहर रखा गया है। यह योजना बेटियों को बिना डर पढ़ाई और काम करने का माहौल देगी।

अमित शाह के UCC बयान पर भड़के सलमान खुर्शीद, BJP पर साधा निशाना, बोले- कोई भी विचारधारा संविधान से ऊपर नहीं

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड

IMD Alert: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में अलर्ट, तेज आंधी की चेतावनी