NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल Social Media
राजस्थान

NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल, परीक्षा रद्द, नई डेट घोषित

NTA AIAPGET Exam: जयपुर में AIAPGET 2026 परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने से 49 अभ्यर्थी परीक्षा पूरी नहीं कर सके। NTA ने इनकी दोबारा परीक्षा 1 सितंबर को कराने का फैसला किया है।

अर्पित शुक्ला

NTA AIAPGET AIAPGET Power Cut: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 के दौरान जयपुर में अव्यवस्था सामने आई। श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज में पहली पाली की परीक्षा के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे कई अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि बिजली जाने के दौरान परीक्षा प्रक्रिया और पेपर की गोपनीयता भी प्रभावित हुई। उनका दावा था कि इस दौरान कुछ परीक्षार्थियों के बीच प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा हुई, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए। अभ्यर्थियों ने पहली पाली की परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की थी।

करीब 10:20 बजे चली गई बिजली

जानकारी के मुताबिक, परीक्षा केंद्र पर सुबह करीब 10:20 बजे बिजली चली गई। इसके बाद जनरेटर की व्यवस्था की गई, लेकिन उसे शुरू करने में कुछ समय लग गया। अभ्यर्थियों का कहना था कि इस दौरान परीक्षा का महत्वपूर्ण समय निकल गया और कुछ परीक्षार्थी पहले ही अपना पेपर पूरा कर चुके थे।

बाद में अतिरिक्त समय देने की बात कही गई, लेकिन अभ्यर्थी इससे संतुष्ट नहीं हुए। उनका तर्क था कि यदि परीक्षा के दौरान प्रश्नों को लेकर चर्चा हो चुकी है तो केवल अतिरिक्त समय देना सभी उम्मीदवारों को समान अवसर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

NTA ने बताई पूरी स्थिति

NTA के मुताबिक, 22 अगस्त 2026 की पहली पाली में AIAPGET परीक्षा के लिए 36,979 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। देशभर के 200 केंद्रों पर कुल 35,837 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 35,788 अभ्यर्थी परीक्षा पूरी कर सके।

जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज केंद्र पर कुल 192 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। इनमें से 49 अभ्यर्थी बिजली गुल होने की वजह से परीक्षा पूरी नहीं कर सके।

NTA ने बताया कि बिजली से जुड़ी समस्या परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी M/S Eduquity Career Technologies Private Limited के स्तर पर हुई।

49 अभ्यर्थियों की दोबारा होगी परीक्षा

NTA ने परीक्षा पूरी नहीं कर पाने वाले 49 अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है। इन अभ्यर्थियों की 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमेन, जयपुर में परीक्षा होगी।

दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इसमें परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी जानकारियां दी जाएंगी।

NTA ने प्रभावित अभ्यर्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा पूरी कर ली थी, उनके लिए दोबारा परीक्षा नहीं होगी।

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल