सोने के दौरान व्यक्ति की हत्या (सोर्स - सोशल मीडिया) 
राजस्थान

सो रहें शख्स का अज्ञात ने की हत्या, ओरोपी की पहचान राजनीतिक कार्यकर्ता बताया गया

जालोर जिले से एक व्यक्ति के कमरे में सोने के दौरान हत्या कर देने की खबर सामने आई है। हत्या करने वाला अज्ञात व्यक्ति राजनीति दलों से मिला हुआ बताया जा रहा है।

नवनीत कुमार भारद्वाज

जयपुर: राजस्थान के जालोर जिले में रात के समय में एक व्यक्ति के सोते समय कथित रूप से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। व्यक्ति कि पहचान कर ली गई है बताया गया है कि व्यक्ति का संबंध राजनीति से था, वह राजनीतिक कार्यकर्ता था और उसने कुछ साल पहले विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था।

पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वरलाल ने बताया कि सायला थाना क्षेत्र के बावतरा गांव में शुक्रवार रात विजयराज देवासी अपने घर में सो रहा था, उसके सोने के दौरान करीब दो बजे तीन-चार अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर उनपर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फिर वे भाग गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजयराज को उनके परिजन घायल अवस्था में अस्पताल ले गये जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। विजयराज के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया और वे धरने पर बैठे हैं।

पुलिस के अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। विजयराज देवासी राजनीतिक कार्यकर्ता थे और उन्होंने 2013 का विधानसभा चुनाव सिवाणा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में लड़ा था।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत