खाटू श्याम धाम सौजन्य-सोशल मीडिया
राजस्थान

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

Khatu Shyam Mandir Darshan Timing: दीपावली पर 8 नवंबर को खाटू श्याम मंदिर में आम दर्शन बंद रहेंगे। जानें 7 नवंबर रात 10 बजे से 8 नवंबर शाम 5 बजे तक दर्शन बंद रहने की वजह और मंदिर खुलने का समय।

प्रिया जैस

Highlights:

  • दीपावली पर 8 नवंबर को खाटू श्याम मंदिर में आम दर्शन बंद रहेंगे।

  • जानें 7 नवंबर रात 10 बजे से 8 नवंबर शाम 5 बजे तक दर्शन बंद रहेंगे।

  • दीपावली के पावन पर्व पर भगवान खाटू श्याम की विशेष सेवा-पूजा और भव्य श्रृंगार किया जाता है।

Khatu Shyam Temple Closed: इस साल 8 नवंबर, 2026 को दीपावली का पर्व देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन खाटू श्याम धाम जा रहे भक्तों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से खाटूश्याम जी का धाम 8 नवंबर को बंद रहने की जानकारी साझा की गई है।

खाटूश्याम मंदिर के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान की ओर से अपील की गई है कि दीपावली पर्व पर बाबा श्याम के पट बंद रहेंगे। कोषाध्यक्ष की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सभी श्याम भक्तों को सूचित किया जाता है कि दीपावली पर्व, दिनांक 8 नवंबर (रविवार) को श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा-पूजा होने के कारण, श्री श्याम प्रभु के दर्शन दिनांक 7 नवंबर को रात्रि 10 बजे से दिनांक 8 नवंबर को शाम 5 बजे तक आम दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेंगे।

कमेटी ने भक्तों से की अपील

अतः इस अवधि के उपरांत ही दर्शन हेतु पधारें। कृपया व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करें।दीपावली के पावन पर्व पर भगवान खाटू श्याम की विशेष सेवा-पूजा और भव्य श्रृंगार किया जाता है। मंदिर कमेटी के अनुसार, दीपावली की पूजा और मंदिर की विशेष साफ-सफाई व सजावट की जाती है।

दीपावली के पांच दिवसीय पर्व पर पूरे मंदिर परिसर को भव्य रोशनी, फूलों और दीयों से आकर्षक रूप से सजाया जाता है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा श्याम का विशेष शृंगार किया जाता है और विधि-विधान से आरती संपन्न होती है।

आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद

दीपावली पूजा के अवसर पर होने वाली विशेष सेवा-पूजा और साफ-सफाई के कारण मंदिर के कपाट कुछ समय के लिए आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन हेतु बंद रखे जाते हैं। साफ-सफाई या पूजा के चलते तय समयावधि के लिए पट बंद किए जाते हैं और विशेष पूजा के बाद फिर खोले जाते हैं।

खाटू श्याम मंदिर में पहुंचती है भारी भीड़

बता दें कि खाटू श्याम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी होती है। फरवरी में फाल्गुन मास में 10 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध सीकर स्थित बाबा श्याम के मेले में दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंची थी। रींगस से खाटूश्याम मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग पर भक्तों का अद्भुत मेला देखने को मिला था, जो ‘जय श्री श्याम’ के नारे से गूंज उठा था।

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?