BJP MLA Jaydeep Bihani Attacked: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में गुरुवार, 30 अप्रैल को एक चौंकाने वाली घटना हुई। जहां भारतीय जनता पार्टी के 58 वर्षीय विधायक जयदीप बिहाणी पर अधिकारियों ने हमला कर दिया। यह घटना के विधायक के सेवा केंद्र की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जनसुवाई के दौरान पेयजल समस्याओं को लेकर चर्च के लिए सेवा केंद्र आए RUIDP (राजस्थान शहरी अवसंरचना विकास परियोजना) के अधिकारियों ने विधायक के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वह घायल हो गए और उनकी आंख के नीचे हल्की चोट आई।
घटना के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बीजेपी विधायक जयदीप बिहाणी ने बताया कि पिचले एक सप्ताह से करनपुर रोड पर पुरानी आबादी सहित शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। इस समस्या पर चर्चा के लिए उन्होंने RUIDP और एलएनटी (L&T ) के अधिकारियों को अपने कार्यालय बुलाया था। विधायक का कहना है कि सुबह से फोन करने के बावजूद अधिकारी संतोषजनक जवाबह नहीं दे रहे थे और जब वे मौके पर पहुंचे, तो बहस और मारपीट में बदल गई।
भाजपा विधायक का कहना है कि जब उन्होंने जिम्मेदार पेयजल अधिकारियों से व्यवस्था में लापरवाही को लेकर कड़े सवाल पूछे, तो वहां मौजूद RUIDP के AEN ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गए। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और पुलिस ने स्थिति को संभाला। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विधायक जयदीप बिहाणी ने शहर की बदहाल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि करीब 550 करोड़ रुपये की पेयजल योजना की डेडलाइन खत्म हो चुकी है, लेकिन काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शहर के लोगों को प्यासा नहीं रहने दिया जाएगा। विधायक ने इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्य सचिव को लिखित रूप से भेजने की बात कही है।
विधायक पर अधिकारियों द्वारा हुए हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है। विधायक ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। राज्य में एक विधायक पर सरकारी अधिकारी द्वारा हमले के इस मामले ने प्रशासनिक गलियारों में भी खलबली मचा दी है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जले, देखें VIDEO
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी की शिकायत पर FIR दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। साक्ष्य और सबूतों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।