जयपुर डिट एंड रन का CCTV फुटेज (Image- Social Media) 
राजस्थान

Watch: पलक झपकते ही ऑडी ने मचाया मौत का तांडव! जयपुर डिट एंड रन का CCTV फुटेज देख कांप जाएगी रूह

Jaipur Audi Accident Video: राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक के बाद एक 16 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है।

अर्पित शुक्ला

Jaipur Audi Accident CCTV Video: जयपुर में शुक्रवार रात तेज रफ्तार ऑडी कार का भयानक कहर देखने को मिला। ऑडी की रफ्तार इतनी खतरनाक थी कि जो भी उसके सामने आया, वह उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ ही पलों में तेज रफ्तार कार तबाही मचा देती है। दिल दहला देने वाले इस वीडियो में ऑडी की स्पीड इतनी ज्यादा नजर आती है कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

सीसीटीवी फुटेज में शुरुआत में सबकुछ रोजमर्रा की तरह सामान्य दिखता है। अचानक फ्रेम में एक ऑडी कार आती है और उसकी रफ्तार इतनी तेज होती है कि समझने से पहले ही वह सड़क किनारे खड़े ठेलों और दुकानों को जोरदार टक्कर मार देती है।

पीछे बैठे दो लोग हिरासत में, ड्राइवर फरार

तेज रफ्तार ऑडी की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। जयपुर पुलिस ने इस मामले में पत्रकार कॉलोनी थाने में केस दर्ज कर लिया है और कार में पीछे बैठे दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि हादसे के बाद ड्राइवर और एक अन्य युवक मौके से फरार हो गए।

रफ्तार कम करने को कहा, ड्राइवर ने अनसुना किया

जानकारी के अनुसार ऑडी में कुल चार लोग सवार थे। ड्राइवर और कार में मौजूद एक कांस्टेबल फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पूछताछ में सामने आया है कि ड्राइवर नशे की हालत में था। कार में बैठे अन्य लोगों ने कई बार गाड़ी धीरे चलाने को कहा, लेकिन ड्राइवर ने उनकी एक न सुनी।

पल भर में बदला मंजर

शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे पत्रकार कॉलोनी के खरबवास सर्किल पर सबकुछ सामान्य था। लेकिन कुछ ही सेकंड में हालात बदल गए। तेज रफ्तार ऑडी पहले डिवाइडर से टकराई और फिर बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे ठेलों और दुकानों को कुचलते हुए करीब 100 मीटर तक आगे बढ़ गई। इस दौरान कार ने एक पेड़ को भी टक्कर मारी, तब जाकर वह रुकी, लेकिन तब तक कई लोग इसकी चपेट में आ चुके थे।

अफरातफरी और चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस तक पहुंचाने में मदद की। सभी घायलों को जयपुरिया और एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी अस्पताल पहुंचे।

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज