अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खत्म हुई दरार पर जोधपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी चुटकी ली 
राजस्थान

गहलोत-पायलट की दोस्ती पर शेखावत का तंज: 'मोहब्बत जताने के लिए शब्दों का सहारा... जैसे पति-पत्नी कहें हमारे बीच प्यार है'

गहलोत-पायलट ने गुटबाजी खत्म होने के संकेत दिए थे, पायलट ने कहा था "रात गई बात गई" वहीं गहलोत ने कहा था कि कोई दूरी थी ही नहीं। अब शेखावत ने इस सुलह पर चुटकी ली।

सौरभ शर्मा

जोधपुर: राजस्थान की राजनीति में लंबे समय बाद एकजुट नजर आ रहे अशोक गहलोत और सचिन पायलट की नई केमिस्ट्री पर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। इस पर सबसे तीखा तंज जोधपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कसा है। उन्होंने कहा कि जब किसी रिश्ते को शब्दों से जताना पड़े, तो वह रिश्ते की गहराई पर सवाल खड़ा करता है। इसे उन्होंने पति-पत्नी के रिश्ते से जोड़ते हुए कटाक्ष किया, कि जब दोनों खुद यह कहने लगें कि उनके बीच मोहब्बत है, तो तस्वीर खुद-ब-खुद साफ हो जाती है।

शेखावत बुधवार को जोधपुर दौरे पर थे, जहां उन्होंने एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत इस योजना का काम दो महीने में शुरू हो जाएगा। उन्होंने इसे जोधपुर के लिए एक बड़ी सौगात बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री और सड़क परिवहन मंत्रालय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कई तकनीकी अड़चनों को पार कर यह मंजूरी संभव हो पाई है।

शब्दों से जतानी पड़ी मोहब्बत

गहलोत और पायलट के बीच सियासी संबंधों में गर्मजोशी दिखाने की हालिया कोशिशों पर शेखावत ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि अगर एक ही दल के दो नेता यह कहने को मजबूर हों कि उनके बीच एकता है, तो समझिए मामला अब भी पूरी तरह साफ नहीं है। उन्होंने इसे पति-पत्नी के रिश्ते की उस स्थिति से जोड़ा, जब वे खुद ही यह कहने लगें कि उनके बीच मोहब्बत है।

एलिवेटेड रोड पर शेखावत का ऐलान

जोधपुर में ट्रैफिक की बढ़ती समस्या को देखते हुए लंबे समय से एलिवेटेड रोड की मांग की जा रही थी। शेखावत ने जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट को अब मंजूरी मिल चुकी है और दो महीने के भीतर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विकास जोधपुर की रफ्तार को नई दिशा देगा। अभी पिछले दिनों सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने मुलाकात की और इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी, इसके बाद से ही दोनो नेताओं के बीच गुटबाजी की बात खत्म होने की चर्चा चल रही थी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा