दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पहले टकराया, फिर आग का गोला बना कंटेनर, जिंदा जला चालक- देखें VIDEO 
राजस्थान

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पहले टकराया, फिर आग का गोला बना कंटेनर, जिंदा जला चालक- देखें VIDEO

Dausa Accident: कंटेनर के डिवाइडर से टकराने के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

अर्पित शुक्ला

Dausa Container Fire: राजस्थान के दौसा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर देखते ही देखते आग का गोला बन गया। कंटेनर से आग की लपटें उठने लगीं, और राहगीरों ने तुरंत हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, यह कंटेनर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से मुंबई की दिशा में जा रहा था। जब यह कंटेनर दौसा जिले के राहुवास थाना क्षेत्र के डुंगरपुर गांव के पास पहुंचा, तो चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कंटेनर अपनी लेन छोड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से टकराते ही तुरंत धुएं का गुबार उठने लगा और फिर कंटेनर आग की लपटों में घिर गया।

डिवाइडर से टकराने के बाद लगी आग

कंटेनर के डिवाइडर से टकराने से लेकर आग में घिरने तक का घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि चालक को वाहन से बाहर निकलने और अपनी जान बचाने का भी मौका नहीं मिला। राहगीरों से सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर से चालक का शव बाहर निकाला। दौसा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

नॉनवेज सामान से भरा था कंटेनर

बताया जा रहा है कि कंटेनर में नॉनवेज सामान लदा हुआ था, जो आग की लपटों के फैलने में प्रमुख कारण बना। कंटेनर के डिवाइडर से टकराने के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। दौसा पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कंटेनर में आग कैसे लगी। क्या यह शॉर्ट सर्किट के कारण था या फिर कंटेनर में भरे सामान की वजह से आग भड़की?

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?