परिजनों को सांत्वाना देता सीएम भजन लाल (फोटो सौजन्य-सोशल मीडिया ) 
राजस्थान

Neeraj Udhwani Last Rites : पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये नीरज का अंतिम संस्कार

जयपुर: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये नीरज उधवानी का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया। नीरज की अंतिम यात्रा में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल हुए।

अक्षय साहू

जयपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए चार्टर्ड एकाउंटेंट नीरज उधवानी (33) का बृहस्पतिवार को यहां अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेता नीरज के नीरज अंतिम संस्कार शामिल हुए। जहां सभी ने नीरज के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस भी बंधाया।

2023 में हुई थी नीरज की शादी

कश्मीर में पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकवादी हमले में जयपुर के 33 वर्षीय चार्टर्ड एकाउंटेंट नीरज उधवानी की जान चली गई थी। नीरज और उनकी पत्नी आयुषी मंगलवार को पहलगाम में गये थे। नीरज दुबई की एक कपंनी में सीए के पद पर जाॅब कर रहे थे। वह एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और सोमवार को जम्मू-कश्मीर गए थे। उनकी शादी फरवरी 2023 में हुई थी।

नीरज के परिवार के साथ सरकार 

नीरज के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी हैं। केंद्र ने कड़े फैसले लिए हैं, लेकिन ऐसे और फैसलों की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान नीरज की मां के आंसू पोंछे और उन्हें सांत्वना दी।

सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए पहलगाम आतंकी हमले को घिनौनी घटना बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों को निश्चित रूप से सजा मिलेगी। इस घटना से देश में जितना दुख है लेकिन कठोर कदम उठाए जाएंगे। खून के एक-एक कतरे का हिसाब लिया जाएगा।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना