जयपुर में हमले पर आशुतोष रांका सौजन्य-एक्स
राजस्थान

48 घंटे में गिरफ्तारी वरना... जयपुर में CJP टीम पर हमले के बाद मदन दिलावर पर आई आंच, आशुतोष ने बताया जिम्मेदार

Ashutosh Ranka Blames Madan Dilawar: जयपुर में सरकारी स्कूल का दौरा करने पहुंची CJP टीम पर हमले का आरोप लगा है। आशुतोष रांका ने BJP कार्यकर्ताओं पर पथराव और तोड़फोड़ का आरोप लगाया।

प्रिया जैस

CJP Team Attack Ashutosh Ranka: राजस्थान के जयपुर जिले के रामपुरा कंवरपुरा में एक सरकारी स्कूल का दौरा करने गई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। टीम का आरोप है कि मौके पर मौजूद BJP के लोगों ने उन पर हमला किया।

राजस्थान की राजधानी जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा इलाके में एक सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान हुई मारपीट ने सियासी हंगामा खड़ा कर दिया है। सीजेपी की टीम पर हमले का आरोप लगा है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट सामने आए हैं।

आशुतोष रांका ने मदन दिलावर को ठहराया जिम्मेदार

राजस्थान के जयपुर में CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, "आज पूरे देश ने BJP की गुंडागर्दी लाइव देखी। वहां पहले से ही पत्थरबाजी हो रही थी, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस ने कहा कि वे कुछ नहीं करेंगे। यह सब मदन दिलावर के कहने पर किया गया है। हमारे वॉलंटियर्स के हाथ तोड़ दिए गए। हमारी गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई।"

सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुआ पथराव

आशुतोष रांका ने आगे कहा, यहां पत्थरबाजी हुई। बुजुर्गों ने हमारी टीम की महिलाओं पर पत्थर फेंके और उनके फोन तोड़ दिए। यह सब पहले से तय था। इन सभी गुंडों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए और आदेश वापस लिया जाए। वरना, यह विरोध अब शिक्षा से आगे बढ़कर मदन दिलावर के इस्तीफे तक जाएगा, हम डरने वाले नहीं है। आपको शर्म आनी चाहिए।

उन्होंने आगे बताया कि स्कूल एक साल से भैंसों के बाड़े में चल रहा है, हम उसकी मरम्मत करवाना चाहते हैं। डेढ़ साल से भैंसों के बाड़े में स्कूल चल रहा है। वहां BJP के गुंडे मौजूद थे। यह राजस्थान के लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है।"

पहले से ही RSS और BJP के गुंडे मौजूद

कॉकरोच जनता पार्टी टीम की सदस्य संजू ने बताया, कि "हम यहां रामपुरा में स्कूल देखने आए थे। हमारे साथी एक साल पहले भी यहां आए थे, तब स्कूल भैंसों के बाड़े में चल रहा था। हम वही देखने दोबारा आए थे। वहां पहले से ही BJP-RSS के गुंडे मौजूद थे। उन्होंने हमें डंडों से मारा, धक्का दिया और पत्थर भी फेंके। उन्होंने मुझे जमीन पर गिरा दिया और डंडे से पीटा, मेरे हाथ में चोट आई है। बहुत दर्द हो रहा है।"

इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा, यह भाजपा की गलती है। किसी को भी विरोध करने से नहीं रोकना चाहिए और ऐसी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। स्कूलों की हालत जनता के सामने आनी चाहिए। आपको अपना एक्शन प्लान बताना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी मौजूद

साहिल के शरीर में 200 छर्रे, राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस स्टेशन पर धरना, बोले- बिना FIR के नहीं हटेंगे

शांति चाहते हैं, तो युद्ध की तैयारी करें...पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने पाकिस्तान और चीन को लेकर दी बड़ी चेतावनी

RTI में बड़ा खुलासा: दिल्ली में पैलेट गन से घायलों का आंकड़ा दोगुना, AIIMS और RML क्यों छिपा रहे जानकारी?

पैलेट गन केस में कहां पहुंची जांच? पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे