चुरू में सड़क हादसा सोर्स- सोशल मीडिया
राजस्थान

चूरू के सादुलपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर और कार की जबरदस्त भिड़ंत में 6 की मौत

Rajasthan Accident News: चूरू के सादुलपुर में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार ने ट्रेलर में आकर टक्कर मार दी। हादसे के समय पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई थी।

नितिन कुमार राय

Highlights:

  • राजस्थान के चूरू में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

  • ट्रक और कार की जबरदस्त भिड़ंत में छह लोगों की मौत हुई

  • गोगामेड़ी में देवी के दर्शन करने जा रहा था परिवार।

Road Accident News: राजस्थान के चूरू के सादुलपुर में तारानगर रोड पर ट्रेलर और कार की जबरदस्त भिड़ंत में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए।

गोगामेड़ी में दर्शन के लिए जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों और कार ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। यह परिवार तारानगर के सोमसीसर गांव से गोगामेड़ी में देवी के दर्शन करने जा रहा था। एक्सीडेंट में सात महीने की बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुख जताया

एक्सीडेंट की घटना पर सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट लिख कर कहा कि चूरू के सादुलपुर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित एवं त्वरित उपचार हेतु निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं घायल हुए नागरिकों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

घटना स्थल पर सीनियर अधिकारी पहुंचे

घटना के दौरान आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और पीड़ितों की मदद में जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत चूरू पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में कुल 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिनके शव मोर्चरी में रखवाएं हुए हैं। 01 बच्चा तारानगर हॉस्पिटल में जैर इलाज भर्ती है। दुर्घटना स्थल पर ASP राजगढ़ मय पुलिस जाब्ता के मौजूद हैं, जहां से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया है। परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

असली वजह तलाशने में जुटी पुलिस

चूरू पुलिस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। उनके शव पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। एक्सीडेंट की खबर सोमसीसर गांव पहुंची तो मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं आसपास के लोगों में मामत छा गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार कार की तेज रफ्तार की वजह से ड्राइवर ने संतुलन खो बैठा। लेकिन दुर्घटना की असली वजह क्या है यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।

भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! असदुद्दीन ओवैसी ने विशेष संसद सत्र बुलाने को कहा

सबरीमाला मंदिर घोटाला: प्रसाद के 11 हजार लीटर घी में हेराफेरी का बड़ा खुलासा, ठेकेदार गिरफ्तार

WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप, टेलीग्राम इस्तेमाल करने का तरीका? जानें क्या होगा असर

INDIA गठबंधन की रैली से होगा 10 हजार करोड़ का नुकसान, दिल्ली के 20 बाजारों पर पड़ेगा सीधा असर

मनी लॉन्ड्रिंग के जाल में फंसा अलगाववादी यासीन मलिक, पाकिस्तानी पैसे से देश तोड़ने की साजिश रचता था