शहीद का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बेटे समेत 4 की मौत, पसरा मातम

Purvanchal Expressway Accident: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। 4 की मौत हुई।
purvanchal expressway ambulence accident
एम्बुलेंस हादसासौजन्य-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Ambulance Accident Sultanpur: चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे एक एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। इस एंबुलेंस में शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर देवरिया ले जाया जा रहा था। एंबुलेंस की थाना हलियापुर क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।

इस टक्कर में एंबुलेंस सवार शहीद के पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हादसे के बाद शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

हादसे में शहीद के बेटे समेत 4 की मौत

पुलिस के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यह हादसा रविवार सुबह करीब 8:15 बजे हुआ। एंबुलेंस नंबर T0626HR7553BJ से शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान, निवासी गैला दुधिला, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से उनके पैतृक गांव देवरिया ले जाया जा रहा था।

दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस में शहीद सूबेदार के बेटे गौरव सिंह, भाई राजन चौधरी, भतीजे राम समुझ सिंह और ड्राइवर जसपाल सवार थे। इसी बीच जब एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 79.6 किमी पर थी, तब अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी।

दो लोगों ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में बेटे गौरव सिंह और ड्राइवर जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी गंभीर रूप से घायलों को तुरंत इलाज के लिए पिठला कुमारगंज स्थित अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। राजन चौधरी और राम समुझ सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और मातम छा गया।

purvanchal expressway ambulence accident
बिहार के सारण में वर्चस्व की जंग बनी काल! एकमा में चाकूबाजी में 3 की जान गई, 1 गंभीर; भारी पुलिस बल तैनात

पुलिस ने शव को सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखा

पुलिस ने घटना के बारे में मृतक के परिवारों को सूचित कर दिया है। शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान के पार्थिव शरीर को पुलिस स्टेशन परिसर में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक रखा गया है। अज्ञात वाहन का पता लगाने और दुर्घटना से जुड़ी ज़रूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा रही है।

purvanchal expressway ambulence accident
योगी के लिए बड़ा झटका, अखिलेश यादव को भाए भाजपा के बागी, MLC चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले से किया बचाव

सीएम योगी ने हादसे का लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाएं, पीड़ितों के परिवारों से संपर्क करके हर संभव मदद पहुंचाएं और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करें। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की भी कामना की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com