फोटो सोर्स - सोशल मीडिया  
राजस्थान

जयपुर के जिस नामी होटल में पहुंचे थे राज्य सरकार के तीन मंत्री, उसी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

जयपुर के नामी होटल में एक कार्यक्रम चल रहा था और गेस्ट के रूप में राज्य सरकार के तीन मंत्री उस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। तभी हॉलिडे इन होटल को एक धमकी भरा मेल मिला, जिसमें होटल की परिसर में बम होने की खबर थी।

विकास कुमार उपाध्याय

जयपुर : आए दिन किसी होटल, स्कूल या एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की खबरें सामने आते रहती है। इस बीच अब जयपुर और दिल्ली के नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह धमकी उस समय मिली है, जब राज्य सरकार के तीन मंत्री कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।

दरअसल, जयपुर के पॉपुलर होटल 'हॉलिडे इन होटल' को 31 मई की सुबह ईमेल के जरिए होटल परिसर में बम होने की धमकी मिली। ठीक उसी समय होटल में एक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में राज्य सरकार के तीन मंत्री शामिल थे। उस समय चल रहे कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, उद्यमिता मंत्री के.के. बिश्नोई और सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक पहुंचे थे।

जयपुर के बाद दिल्ली के होटल में बम होने की खबर

जैसे ही जयपुर के इस होटल में बम होने की खबर मिली इसके थोड़ी ही देर बाद दिल्ली के रैफल्स होटल को ईमेल के जरिए ऐसी ही धमकी दी गई। ऐसे में इन दोनों जगहों पर आनन-फानन में एटीएस को बुलाया गया। बम निरोधक दस्ते की टीम दोनों जहगों पर पहुंचकर होटल के मेहमानों और कर्मचारियों को बाहर निकाला और फिर होटल के हर एक जगह को खंगालना शुरू कर दिया। अंत में यह पाया गया कि जयपुर और दिल्ली के होटलों में बम होने की खबर अफवाह थी। भारी बारिश से असम के कई हिस्सों में मची तबाही, भूस्खलन में पांच लोगों की मौत

इससे पहले जयपुर के स्टेडियम को मिली थी धमकी

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इससे पहले इसी महीने में जयपुर के ही सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। कुछ ही दिन में एसएमएस स्टेडियम को दो बार ऐसी धमकी दी गई। ये थ्रेट ऐसे समय में दी गई जब गुलाबी नगरी के इस स्टेडियम में आईपीएल के कुछ मैच बचे थे। हालांकि, इससे आईपीएल के मैचों में कोई रुकावट नहीं देखने को मिला था।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन