एटीएस एक्शन (कंसेप्ट फोटो-IANS) 
राजस्थान

राजस्थान में ATS का बड़ा एक्शन, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के मंसूबे किए नाकाम, 7 गिरफ्तार

Rajasthan ATS Operation: राजस्थान एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर वार किया। एटीएस ने इस कार्रवाई के दौरान 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रिया जैस

Rajasthan ATS Action on Terror Activities: राजस्थान एटीएस ने बॉर्डर पर होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने एक आतंकी और तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह आतंकी गतिविधियां पाकिस्तान से जुड़ी बताई जा रही है। इस मामले में अब एटीएस ने श्रीगंगानगर जिले के 7 युवकों को पाकिस्तान स्थित आतंकी शाहजाद भट्टी के सोशल मीडिया नेटवर्क से कथित संबंधों के आरोप में हिरासत में लिया है।

इस कार्रवाई की जानकारी श्रीगंगानगर के एसपी हरि शंकर ने दी। उन्होंने बताया कि 24 घंटों से एटीएस ने खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर राजस्थान के कई इलाकों में छापे मारे है। इस छापेमारी के द्वारा एटीएस देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों से संपर्क रखने का शक है। एटीएस हिरासत में लिए गए सातों युवकों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। सुरक्षा एजेंसियां सभी पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है।

सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

एसपी ने बताया, "उनके गैजेट्स पर नज़र रखी जा रही है और हम उनकी लोकेशन ट्रैक कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही हम इस बारे में और जानकारी दे पाएंगे।" एटीएस के छापे मारी के बाद, राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया जानकारी के अनुसार, शहजाद भट्टी पर पाकिस्तान से भारत में हेरोइन, विदेशी हथियार और आरडीएक्स जैसे विस्फोटक भेजने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, शहजाद भट्टी स्थानीय युवकों को अपने नेटवर्क में जोड़ने की कोशिश कर रहा था। वह उन युवकों को अपना निशाना बना रहा था, जो कि गैर-कानूनी तरीकों से जल्दी पैसा कमाना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियां

एटीएस और पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी अपनी पैनी नजर बनाए रखी है। पूरे राज्य में सोशल मीडिया के संदिग्ध अकाउंट्स और पाकिस्तान में बैठे लोगों से ऑनलाइन संपर्कों की जांच शुरू कर दी है। जांच में इससे पहले भी स्थानीय युवकों और शहजाद भट्टी के नेटवर्क के बीच कथित संबंधों का खुलासा हुआ है।

इसी तरह, 25 मार्च को हनुमानगढ़ पुलिस ने किशनपुरा दिखनाडा गांव के रहने वाले जसवंत कुमार उर्फ ​​सोनू को गिरफ्तार किया। सोनू सोशल मीडिया के जरिए भट्टी से संपर्क में था। उस पर हथियारों की तस्वीरें शेयर करने का आरोप है।

पुलिस ने दो अन्य युवकों को किया गिरफ्तार

इसके बाद, 26 मार्च को श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ थाना क्षेत्र के केरा चक गांव के रहने वाले आकाशदीप को गिरफ्तार किया गया था। एटीएस की जांच में पता चला कि वह इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए भट्टी के लगातार संपर्क में था। इसके अलावा उस पर उस पर गैंगस्टर का नाम लेकर गांव वालों को डराने और धमकाने का भी आरोप है।

इसके बाद, 6 अप्रैल को बड़ी कार्रवाई करते हुए हनुमानगढ़ पुलिस ने हनुमानगढ़ जंक्शन की सुरेशिया कॉलोनी के रहने वाले सुनील उर्फ ​​'धोलू' को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने धोलू के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद की थी।

जांच के दौरान, पुलिस को धोलू के पास भी भट्टी का नंबर मिला। मोबाइल फोन में भट्टी का वाट्सअप नंबर और कई आपत्तिजनक मैसेज मिले। सुनील उर्फ धोलू पर इससे पहले भी करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज किए जा चुके है।

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?