केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किया दौरा (सौजन्य सोशल मीडिया) 
पंजाब

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, 'नुकसान की भरपाई की जाएगी...'

Punjab news: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीम के साथ पंजाब के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। साथ ही किसानों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

पूजा सिंह

Union Agriculture Minister Visits Punjab: पंजाब में आई बाढ़ ने राज्य में जमकर तबाही मचाई है। भारी बारिश और बढ़ा के कारण से दिन-ब-दिन हालात बिगड़ते जा रहे है। बाढ़ के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पंजाब के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने के साथ भाजपा नेता तरुण चुघ और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौदूद रहे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, "मैं यहां किसानों की स्थिति का जायजा लेने आया हूं। जो हालात पंजाब में बने हैं, वो चिंताजनक हैं। लगातार पानी भरने से किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। खासतौर पर धान के खेतों को काफी नुकसान हुआ है। हमने क्षेत्र का दौरा किया है और स्थिति का मूल्यांकन कर उचित समाधान निकालेंगे।"

केंद्रीय मंत्री ने दिलाया भरोसा

केंद्रीय मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी फसल और नुकसान की पूरी रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा, "आप चिंता न करें, आपका जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री इस संकट से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। संकट के घड़ी में सरकार किसानों के साथ है।" शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "हम यहां स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। गन्ना भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। यहां दो केंद्रीय टीमें सारे हालत को देख रही हैं, और रिपोर्ट करेंगी।"

टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

इसी बीच केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी किसानों को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो विशेष टीम भेजी हैं जो प्रभावित इलाकों में फसलों का मूल्यांकन कर रही हैं। बिट्टू ने कहा, "हम स्थिति का पूरा जायजा ले रहे हैं और जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे, ताकि किसानों को मदद मिल सके। केंद्र सरकार इस संकट से निपटने में पूरी तत्परता से लगी हुई है। पीएम मोदी ने हमे मैसेज देकर भेजा है कि किसी भी चीज की कमी नहीं होने देंगे।"

किसानों की फसलें पानी में डूबी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, तरुण चुघ, रवनीत सिंह बिट्टू और पंजाब के विधायक सुनील कुमार जाखड़ ने डेरा बाबा नानक के गांव धर्मकोट का भी दौरा किया। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत कार्यों की जानकारी ली। धर्मकोट सहित अन्य प्रभावित इलाकों में बाढ़ से फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और कई खेत पानी में डूब गए हैं। केंद्रीय मंत्री और उनकी टीम ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उनके नुकसान की भरपाई करेंगे।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर