Punjab Traitor Slogan Harbhajan Home: आम आदमी पार्टी के सात सांसदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इनमें से राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और स्वाती मालीवाल ने पूरी तरह से आप का साथ छोड़ भाजपा का हाथ थाम लिया है। राघव चड्ढा ने दावा किया कि इनके साथ हरभजन सिंह भी पार्टी छोड़कर भाजपा के साथ आने वाले है। इसके बाद से ही सियासी हंगामा खड़ा हो गया।
हरभजन सिंह के घर के बाहर लोगों ने दीवार पर गद्दार, पंजाब का गद्दार लिखकर विरोध जताया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर सभी सांसदों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता हरभजन सिंह के आवास पर पहुंचे।
AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के प्रति अपना रोष व्यक्त करते हुए जालंधर स्थित उनके आवास की दीवारों पर "गद्दार" लिख दिया। सुरक्षा में तैनात पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश कि लेकिन लोग अपने मकसद में कामयाब हो गए और ब्लैक स्प्रे पेंट से अंग्रेजी और पंजाबी में दीवार पर गद्दार लिखा।
यह भी पढ़ें - शीश महल 2.0: राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल के आशियाने की खोली पोल, बोले- अब क्या मुंह दिखाएंगे AAP नेता
कुछ ऐसा ही हाल अशोक मित्तल का भी हुआ है। अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे। आप कार्यकर्ताओं ने गेट पर ब्लैक स्प्रे पेंट से 'पंजाब का गद्दार' लिखा। इन 7 राज्यसभा सांसदों के आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष का माहौल हैं। गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि इन लोगों ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है और पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा है, गद्दारी की है।