रवनीत सिंह बिट्टू (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पंजाब

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का 'मिशन पंजाब', रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा- इस बार खिलेगा कमल...

Punjab BJP President: केवल सिंह ढिल्लों के भाजपा पंजाब अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर रवनीत सिंह बिट्टू ने 'डबल इंजन वाली सरकार' बनाने का दावा करते हुए कहा कि इस बार पंजाब में भी कमल खिलेगा।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Punjab BJP President Ravneet Singh Bittu: बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने चंडीगढ़ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पंजाब में 'डबल इंजन वाली सरकार' बनाने की तैयारी है।

विधानसभा चुनाव की तैयारी

केवल सिंह ढिल्लों के भाजपा पंजाब अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आज भाजपा और पंजाब के लिए बहुत खुशी का दिन है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सुनील जाखड़ का कार्यकाल पूरा हो चुका है इसलिए अब मालवा क्षेत्र से आने वाले सरदार केवल सिंह ढिल्लों को भाजपा के मिशन पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब की वर्तमान सरकार ने मालवा क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव में अब बस चार महीने बचे हैं। ऐसे में केवल सिंह ढिल्लों और हमने विधानसभा जाने की पूरी तैयारी कर ली है। इस बार पंजाब में डबल इंजन की सरकार लाएंगे और जनता को खुशहाल करेंगे। मेरा मन है कि पंजाब विधानसभा में आकर यहां के लिए काम करें। कमल हमारा प्रतीक है। कमल तो पहले से ही खिला हुआ है लेकिन अब इसे पंजाब में भी खिलाना बाकी है।

गुंडागर्दी और जबरन वसूली से पंजाब को मुक्त कराना है

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पंजाब की जनता का ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है। पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब आर्थिक संकट से जूझ रहा है, नशे की समस्या से पूरा राज्य प्रभावित है.. माफियाओं के दबदबे से लोग परेशान है। गुंडागर्दी और जबरन वसूली से बुरी तरह प्रभावित राज्य को अब मुक्त कराना है। पंजाब की जनता को जंगल राज से अगर कोई मुक्त करा सकता है, तो सिर्फ नरेंद्र मोदी की डबल इंजन वाली सरकार है।

ममता बनर्जी पर साधा निशाना

तरुण चुघ ने बंगााल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को जिहादी मानसिकता की ओर धकेल दिया था जिसके कारण पूरा राज्य पिछने 15 सालों से हिंसा का शिकार हुआ, अशांति की आग से जल उठा। जिसका परिणाम सबके सामने है...जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया। जनता ने अपने वोट की शक्ति से ममता और उनकी क्रूर, तानाशाही को करारा जवाब दिया। बौखालाई हुई ममता दीदी अपनी हार स्वीकार नही कर पाई और अब भाजपा पर ही आरोप लगा रही हैं।

क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO

Weather Alert 23 August: छत्तीसगढ़-ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’