पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों ने KCF के कथित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया सोर्स- AI
पंजाब

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, ISI समर्थित KCF मॉड्यूल के 2 सदस्य गिरफ्तार; 4 हैंड ग्रेनेड बरामद

Punjab Terror Module Busted: पंजाब में SSOC और काउंटर इंटेलिजेंस ने संयुक्त कार्रवाई कर KCF के कथित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। नवांशहर से दो आरोपी गिरफ्तार हुए और हथियार बरामद किए गए।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • पंजाब में संयुक्त अभियान के दौरान KCF के कथित मॉड्यूल के दो आरोपी गिरफ्तार।

  • आरोपियों के पास से चार 86-पी हैंड ग्रेनेड, दो 9 एमएम पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद।

  • पुलिस विदेशी हैंडलरों और स्थानीय मददगारों से जुड़े संपर्कों की जांच कर रही है।

Punjab Khalistan Terrorist Arrest: पंजाब में पुलिस ने हथियारों और विस्फोटकों की खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में दोनों के तार खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) के एक कथित मॉड्यूल से जुड़े होने की बात सामने आई है।

दरअसल, यह कार्रवाई स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर की। नवांशहर से पकड़े गए आरोपियों के पास से चार हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद हुए हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां इस्तेमाल किए जाने थे और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।

आरोपियों के पास से क्या-क्या मिला?

बता दें कि पंजाब पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों के पास से चार 86-पी हैंड ग्रेनेड, दो 9 एमएम पिस्तौल और 20 कारतूस मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि इन हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जा सकता था। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने इस कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है।

विदेश से मिल रहे थे निर्देश

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे कुछ हैंडलरों के संपर्क में थे। जांच एजेंसियों को शक है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से यह मॉड्यूल काम कर रहा था। आरोपियों ने कथित तौर पर विदेश में बैठे हैंडलरों के निर्देश पर हथियार और विस्फोटक जुटाए थे।

पुलिस के अनुसार, हथियारों की खेप नवांशहर जिले में बहराम के पास एक जगह से हासिल की गई थी। अब जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इसके पीछे कौन लोग हैं और हथियारों को आगे कहां पहुंचाया जाना था।

स्थानीय मददगारों और नेटवर्क की तलाश

इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस उनके संपर्कों और स्थानीय मददगारों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही विदेश में बैठे कथित हैंडलरों तक पहुंचने की कोशिश भी की जा रही है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस मामले में कुछ और लोगों की भूमिका सामने आ सकती है।

Delimitation Bill Live: स्टालिन के आवास पहुंचे INDIA गठबंधन के नेता, खरगे-राहुल और सोनिया भी मौजूद

Kal Ka Mausam: 30 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया मौसम का अलर्ट

अग्निवीरों के लिए खुशखबरी! शादी की मिलेगी छूट, 6 साल की सेवा का मौका; फाइनल रिजल्ट भी जारी

शरद पवार को NDA जॉइन करने का खुला ऑफर! शिंदे गुट के बड़े नेता बोले- स्वागत है, सरकार को होगा फायदा

मोहम्मद शमी ने नितिन नबीन से की मुलाकात, BJP अल्पसंख्यक मोर्चा में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी!