पुल ढहा सौजन्य-सोशल मीडिया
पंजाब

Patiala Bridge Collapse: पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर का पुल ढहा, दो ट्रक नदी में गिरे

Bhakra Canal Bridge Collapse Punjab: पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर पसियाना गांव के पास भाखड़ा नहर पर बना एक पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में दो ट्रक नदी में गिर गए, जिनमें से एक ट्रक में आग लग गई।

प्रिया जैस

Highlights:

  • पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर पसियाना गांव के पास भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक ढहा।

  • पुल टूटने से उस पर गुजर रहे दो भारी ट्रक नीचे नदी में जा गिरे, एक ट्रक में लगी आग।

  • मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

Patiala Sangrur Bypass Accident: पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर पसियाना गांव के पास भाखड़ा नहर पर बना एक पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में दो ट्रक नदी में गिर गए, जिनमें से एक ट्रक में आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुल के ढहने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने के बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

नदी में बना लोहे का पुल टूटा

पंजाब में पटियाला-संगरूर बाईपास पर पसियाना गांव के पास भाखड़ा नदी पर बना लोहे का पुल गुरुवार तड़के गिर गया। इस दौरान पुल से गुजर रहे दो ट्रक मलबे में फंस गए और उनमें से एक में आग लग गई। शुरुआती खबरों के अनुसार, कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

हादसे के बाद ट्रक में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, जब दोनों ट्रक पुल से गुजर रहे थे, तो अचानक पुल ढह गया, जिससे दोनों वाहन मलबे में फंस गए। घटना के कुछ देर बाद, ट्रकों में से एक में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

पटियाला-संगरूर बाईपास पर यातायात प्रभावित

दमकलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को और फैलने से रोका जा सका, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के लिए जरूरी कदम उठाए। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर वहां जमा हो गए। पुल गिरने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस घटना के चलते पटियाला-संगरूर बाईपास पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी से बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?