बिहार के अररिया में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, इलाके में पसरा मातम; भीषण सड़क हादसे से मचा हड़कंप

Bihar Road Accident: तिलक समारोह से घर लौटते समय दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बीड़ी पुल के पास नहर में स्कॉर्पियो गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मृतकों में 15 से 28 साल के युवक शामिल।
bihar road accident
बिहार अररिया सड़क हादसासोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नहर में गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बचाया

  • बीड़ी पुल के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतकों की उम्र 15 से 28 साल के बीच

  • सुपौल के थुमहा गांव के रहने वाले थे सभी मृतक, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की तैयारी

Araria Scorpio Accident Six People Dead Bihar: बिहार के अररिया में एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस दर्दनाक दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

इस भीषण दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एक साथ छह लोगों की मौत से मृतकों के परिवारों में कोहराम है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल पर हुई। स्कॉर्पियो में सवार लोग अररिया जिले के सिकटी स्थित भपटिया गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन बीड़ी पुल के पास अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोग सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और एक व्यक्ति को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।

bihar road accident
APEC सम्मेलन: चीन में ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात पर दुनिया की नजरें, भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

देर रात हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात तब घटित हुई जब तिलक समारोह से परिवार देर रात वापिस लौट रहा था। ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के पुल पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। स्कॉर्पियो में 7 लोग सवार थे। इनमें से 6 की मौत जबकि1हो गई।

bihar road accident
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, यूनुस के आवास को बनाया निशाना; कई जगह बम धमाकों से दहशत

एक ही परिवार के थे कार में सवार सभी मृतक

बिहार के अररिया में घटित इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों की उम्र 15 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है। बताया गया है कि सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। दुर्घटना के बाद मृतकों के शव अररिया सदर अस्पताल पहुंचाए गए हैं, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की जा रही है। सदर अस्पताल के चिकित्सकों और मुख्यालय डीएसपी ने हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस खबर के सामने आने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।