भगवंत मान सीएम पंजाब सोर्स (AI GENERATED)
पंजाब

चुनाव से पहले मान सरकार का मास्टर स्ट्रोक! पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के DA में 8 फीसदी की बढ़ोत्तरी

Punjab DA News: पंजाब की मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए सरकार ने DA में 8 फिसदी की बढ़ोत्तरी की है।

आशीष शुक्ला

Punjab Government Employees Allowance Hiked: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के ल‍िए मान सरकार ने बड़ी सौगात भेंट की है। भगवंत मान सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में सीधे 8 प्रतिशत का भारी इजाफा कर दिया है। सरकार के इस बड़े फैसले को लेकर राज्य के वित्त विभाग की तरफ से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया।

गौरतलब है कि अभी तक पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी (मूल वेतन) पर 42 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था, लेकिन अब सरकार के इस नए आदेश के बाद, यह भत्ता बढ़कर सीधा 50 प्रतिशत हो गया है। यानी अब कर्मचारियों की हर महीने खाते में आने वाली सैलरी में एक बड़ा और अच्छा-खासा उछाल देखने को मिलेगा.

1 सितंबर से लागू है भत्ते की नई दर

जारी सूचना के अनुसार सरकार महंगाई भत्ते की इस नई दर को 1 सितंबर 2026 से ही लागू करने का फैसला लिया है, जिसका सीधा मतलब यह है कि कर्मचारियों को इसी महीने यानी सितंबर 2026 की जो सैलरी मिलेगी, उसमें यह बढ़ा हुआ पैसा जुड़कर आएगा, जिससे त्योहारी सीजन से पहले उनकी जेब की गर्माहट बढ़ती महंगाई से राहत देगी।

लंबे समय से थी भत्ते में बढ़ोत्तरी की मांग

पंजाब में सरकारी कर्मचारी और उनके संगठन पिछले काफी लंबे समय से महंगाई भत्ते को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अपनी इस जायज मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए कर्मचारियों ने कई बार एकजुट होकर बड़े स्तर पर संघर्ष और धरना-प्रदर्शन भी किया था।

इसके बाद कुछ दिन पहले ही मान सरकार ने कर्मचारियों के कड़े संघर्ष और मांग को मानते हुए महंगाई भत्ते में 8 फीसदी की बढ़ोतरी करने का मंच से ऐलान किया था। आज उसी ऐलान को पूरी तरह से लागू करते हुए वित्त विभाग ने इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस आदेश के बाद से राज्य के लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विधान सभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला

पंजाब में भी साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने है। सरकारी कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे। कई बार कर्मचारियों ने आंदोलन किया, हड़ताल पर बैठे। महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी कर आगामी चुनाव में सरकारी कर्मचारियों को लुभाने का फैसला भगवंत मान सरकार के लिए लाभकारी हो सकता है।

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!