फिरोजपुर हाईवे पर बड़ा हादसा 
पंजाब

पंजाब : फिरोजपुर हाईवे पर भयानक हादसा, कैंटर-पिकअप में जोरदार टक्कर, 9 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, 11 घायल

फिरोजपुर में एक बोलेरो पिकअप और कैंटर की जोरदार टक्कर हो गई है। वही इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 11 लोग घायल हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

राहुल गोस्वामी

फिरोजपुर : पंजाब से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां के फिरोजपुर में एक बोलेरो पिकअप और कैंटर की जोरदार टक्कर हो गई है। वही इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 11 लोग घायल हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा आज सुबह फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर गांव मोहन के उताड़ के पास घटीत हुआ है। घटना करीब सुबह 7:45 पर घटीत हुई है।

मामले पर मिली जानकारी मुताबिक, पिकअप वाहन में लगभग 20 लोग सवार थे। ये सभी लोग वेटर बताए जा रहे हैं जो एक शादी समारोह में जलालाबाद में शामिल होने जा रहे थे की ओर जा रहे थे। तभी इस पिकअप की सड़क किनारे खड़े खराब कैंटर से टक्कर हो गई और मौके पर ही 9 की मौत हो गई। इन दोनों वाहनों की टक्कर में आवाज इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर आ गए।

वहीं हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स के अलावा आसपास के ग्रामीणो ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में काफी लोग घायल हो गए, जिन्हें आसपास के अस्पतालो में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा, शवों को फिलहाल मोर्चरी में रखवाया गया है और पहचान कर परिवार वालों को संपर्क करने की भी कोशिश की जा रही है।

हादसे के समय मौजूद ग्रामीणो ने बताया कि पिकअप गाड़ी में काफी ज्यादा लोग सवार थे और गाड़ी भी तेज रफ्तार से चलाई जा रही थी। वहीं अचानक कंट्रोल खो देने से यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद जोरदार आवाज आई और फिर लोगों की चीखें सुनाई दीं। इसके बाद आसपास के लोग तुरंत ही घटनास्थल की ओर दौड़े।

वहीं घटना के 10 मिनट के अंदर ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अभी तक मरने वालों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से फिरोजपुर, फरीदकोट, जलालाबाद और गुरूहरसहाय भेजा गया है।

उक्त हादसा धुंध की वजह से हुआ या फिर किसी अन्य कारण से, इसका पिलहाल पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना स्थल पर रेस्क्यू कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पहले अर्बन नक्सल अब दिमागी नक्सल! PM मोदी के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- उनके पास मास्टर अब्यूजर की डिग्री

NHM Recruitment 2026: स्टाफ नर्स समेत 38 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त से वॉक-इन इंटरव्यू , जाने सैलरी

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

TMC में नया सियासी भूचाल! बागी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पहुंचे कुणाल घोष, ममता गुट में मची खलबली

यूपी में अब नहीं बिकेगा नकली पनीर-घी, योगी सरकार ने एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर लगाया बैन