पहले अर्बन नक्सल अब दिमागी नक्सल! PM मोदी के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- उनके पास मास्टर अब्यूजर की डिग्री

PM Modi Dimagi Naxal Remark: लाल किले से PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। जयराम रमेश ने बताया प्रधानमंत्री के पास 'मास्टर एब्यूजर' में डिग्री है।
Jairam Ramesh Attack On PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद जयराम रमेशसोर्स- AI
Updated on

Jairam Ramesh Attack On PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सलवाद की बात की। उन्होंने कहा कि हथियारी नक्सल तो गए, लेकिन दिमागी नक्सल समाज को गलत राह पर घसीटने के लिए भांति-भांति के दांव आजमा रहे हैं।

पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान के बाद से विपक्ष लगातार हमलावर है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे हताशा का संकेत बताया और कहा कि पीएम मोदी के पास 'एंटायर पॉलिटिकल साइंस' में 'मास्टर एब्यूजर' की डिग्री है।

जयराम रमेश ने बताया मास्टर एब्यूजर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पलटवार किया। अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा कि पहले उन्होंने अपने विरोधियों को 'अर्बन नक्सल' कहा। अब वे उन्हें 'दिमागी नक्सल' कहते हैं। यह उनकी हताशा का पक्का संकेत है।

उन्होंने कहा कि यह अलग बात है कि आखिर में वे वही करते हैं जिसकी मांग या वकालत ये तथाकथित 'अर्बन नक्सल' या अब 'दिमागी नक्सल' कर रहे होते हैं। यूं ही नहीं कहा जाता कि PM के पास 'एंटायर पॉलिटिकल साइंस' में 'मास्टर एब्यूजर' की डिग्री है।

जो पढ़ा लिखा वो नक्सल, जो अनपढ़ वो देशभक्त: कीर्ति आजाद

वहीं, TMC सांसद कीर्ति आजाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री का कमाल है, जो पढ़ा लिखा है वो नक्सल है और जो अनपढ़ और अज्ञानी है वो देशभक्त है। स्कूलों की स्थिति उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि 6 लाख सरकारी स्कूलों में से 1.5 लाख सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। 1 लाख ऐसे स्कूल हैं जहां लड़कियों के लिए बाथरूम नहीं हैं। 1.25 लाख स्कूलों में सिर्फ एक ही शिक्षक है। तभी ये पढ़े लिखों को अर्बन नक्सल बोलते हैं।

Jairam Ramesh Attack On PM Modi
TMC में नया सियासी भूचाल! बागी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पहुंचे कुणाल घोष, ममता गुट में मची खलबली

क्या है पीएम मोदी बयान?

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सलवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हथियारी नक्सल तो गए, लेकिन दिमागी नक्सल समाज को गलत राह पर घसीटने के लिए भांति-भांति के दांव आजमा रहे हैं। इन्हें पहचानकर आइसोलेट करने के साथ ही देश की युवा पीढ़ी को विकसित राष्ट्र बनाने की मुख्यधारा से जोड़ना होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com