आदमपुर में पीएम मोदी, फोटो - एक्स  
पंजाब

आदमपुर एयरबेस से पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा- घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे

पीएम मोदी मंगलवार सुबह पंजाब के आदमपुर एयर बेस पहुंचे और वायुसेना के जवानों से बातचीत की, जो हाल ही में पाकिस्तान के साथ संघर्ष के दौरान कार्रवाई में शामिल रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम घर में घुसकर हमला करेंगे।

विकास कुमार उपाध्याय

आदमपुर : पंजाब के आदमपुर एयर बेस पर भाषण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 13 मई को आतंकवादी खतरों को खत्म करने के लिए घर में घुसने के अपने रुख को दोहराया और कहा कि हम आतंकवाद के गॉडफादर और राज्य प्रायोजकों के बीच अंतर नहीं करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह पंजाब के आदमपुर एयर बेस पहुंचे और वायुसेना के जवानों से बातचीत की, जो हाल ही में पाकिस्तान के साथ संघर्ष के दौरान कार्रवाई में शामिल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम घर में घुसकर हमला करेगें। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे।"

हर कोने में सुनाई दे रही ऑपरेशन सिंदूर की गूंज

प्रधानमंत्री मोदी ने वायुसेना, नौसेना और थलसेना के बहादुर जवानों को सलाम करते हुए कहा कि उनकी वीरता के कारण ही ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर कोने में सुनाई दे रही है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इस पूरे ऑपरेशन के दौरान हर भारतीय आपके साथ खड़ा था। हर भारतीय की दुआएं आपके साथ थीं। आज देश का हर नागरिक सैनिकों और उनके परिवारों का आभारी है। ऑपरेशन सिंदूर कोई साधारण सैन्य कार्रवाई नहीं है।

भारत की तरफ आंख उठाने की एक ही नतीजा होगा...

आदमपुर में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आतंकवाद के सरगना समझ गए हैं कि भारत की तरफ आंख उठाने का एक ही नतीजा होगा, विनाश। निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही नतीजा होगा विनाश और महाविनाश। आतंकवादी पाकिस्तानी सेना के संरक्षण में बैठे थे। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटा दी। पीएम मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अपनी शर्तों पर पड़ोसी देश की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगा।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना