पति के साथ नवजोत कौर सिद्धू। इमेज-सोशल मीडिया 
पंजाब

आखिरकार पप्पू ने अपने नाम पर लगा ही दी मुहर...नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने राहुल गांधी को सुनाई खरी-खरी

Navjot Kaur Sidhu News : कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया था। इस पर नवजोत ने आज सोशल मीडया पर पोस्ट लिखकर राहुल गांधी के खिलाफ भड़ास निकाली।

रंजन कुमार

Navjot Kaur Sidhu On Rahul Gandhi : पंजाब की राजनीति में बेबाकी के लिए मशहूर नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद अब राहुल गांधी और पार्टी की कार्यशैली पर सीधा और तीखा हमला बोला है। पिछले महीने मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये वाले उनके बयान ने सियासी भूचाल ला दिया था, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। अब नवजोत कौर ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पोस्ट में राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर 'पप्पू' तंज कसा। उन्होंने लिखा कि एक ऐसा नेता जो खुद को सबसे ईमानदार समझता है, उसे जमीनी हकीकत का रत्ती भर भी ज्ञान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल का अंदरूनी घेरा उन्हें सच से दूर रखता है और टिकटें बेचकर अपनी जेबें भरता है। नवजोत के अनुसार नेतृत्व इतना सुस्त है कि किसी आपातकालीन स्थिति पर प्रतिक्रिया देने में ही 6 महीने लगा देता है, तब तक पार्टी का भारी नुकसान हो चुका होता है।

अनुभव की तुलना

अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उनके टैलेंट को पहचाना था। जब वह अस्पताल में डॉक्टर के रूप में सेवा दे रही थीं, तब बीजेपी ने उन्हें 2012 में टिकट दिया और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी ही बनाई दुनिया में रहना पसंद करते हैं और उनके पास मेहनती लोगों की बात सुनने के लिए समय नहीं है। उन्होंने दोटूक कहा कि एक पोस्टग्रेजुएट डॉक्टर होने के नाते उनके पास फालतू समय नहीं है और अब वह राजनीति के बिना भी पंजाब के लोगों की सेवा कर सकती हैं।

भ्रष्ट नेताओं को सम्मान देने का आरोप

नवजोत कौर ने दावा किया कि कांग्रेस के अधिकतर तथाकथित वफादार नेता असल में बीजेपी के संपर्क में हैं। उन्होंने राहुल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईमानदार और मेहनती लोगों की इज्जत करना नहीं सीखा तो कांग्रेस अपना वजूद खो देगी। उन्होंने कहा कि ईमानदारी की बातें करना बेमानी है, जब आपकी पार्टी में भ्रष्ट नेताओं को पलकों पर बिठाया जाता है।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान