Punjab AAP Meeting Manish Sisodia: राघव चड्ढा समेत सात सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सातों सासंदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पार्टी डगमगा गई है और पंजाब में अपनी साख बचाने की मुहिम में जुट गई है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने 29 अप्रैल को आप विधायकों की बैठक बुलाई है।
इस बैठक के लिए सभी आप विधायकों को जालंधर बुलाया गया है। बैठक की गंभीरता इसी बात से देखी जा सकती है कि पार्टी ने ब्लॉक ऑब्जर्वर्स और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों को भी इस बैठक में हिस्सा लेने की लिए बुलाया है। मीटिंग में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।
बैठक की गंभीरता को देखते हुए माना जा रहा है कि इस मीटिंग में विधायकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। आम आदमी पार्टी में ऐसे कई विधायक है जो पार्टी से कुछ बातों को लेकर नाखुश है, इसलिए पार्टी को विधायक खोने का भी डर सता रहा है। ऐसे में उनकी नजर कई दिग्गज विधायकों पर भी होगी, जिनका जिक्र राघव चड्ढा ने बिना नाम बताए किया था।
आपको जानकारी दें, कि पंजाब में आप के करीब 92 विधायक ऐसे है जो पार्टी से नाराज है, कोई मंत्री पद न मिलने से तो कोई अन्य कारणों के कारण असंतुष्ट है। सात सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया अपना गुजरात दौरा बीच में छोड़कर वापस आ गए थे और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर पार्टी को हुए नुकसान पर चर्चा की थी। इस चर्चा के बाद मनीष सिसोदिया को पंजाब और आप नेता संजय सिंह को दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
यह भी पढ़ें - बता देना जहांगीर को…UP एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अफसर ने TMC उम्मीदवार को चेताया, बंगाल में SP की भी ली क्लास!
जब राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आप को छोड़कर भाजपा को जॉइन किया था तब उन्होंने दावा किया था कि आप के 60 से ज्यादा विधायक उनके संपर्क में हैं। इससे विधायकों के भी पार्टी छोड़ने के आसार ज्यादा दिखाई दे रहे है। डॉ. संदीप पाठक पंजाब में आम आदमी पार्टी के रणनीतिकार थे। उन्होंने ही विधानसभा में क्षेत्र के हिसाब से टीम विभाजित की थी। एक तरह से कहा जा सकता है कि संदीप पाठक पंजाब की जड़ों को पहचानते हैं। ऐसे में पंजाब में आम आदमी पार्टी के टूटने की संभावनाएं बढ़ जाती है।